बनारस में मोदी ने समझाई बजट की बारीकियां, भाषण की 10 खास बातें
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बजट को भी समझाया कि आखिर ये किस तरह से देश और जनता के हित में है। इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी बताया कि अगले पांच साल में सरकार किन-किन चीजों पर फोकस कर रही है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के आज के भाषण की 10 बड़ी बातें।

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें-
1- पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को समझना है और इसके बारे में जानना है और सभी को सूचित करना भी जरूरी है। कुछ लोग भारत की क्षमता पर शक कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि भारत के लिए यह लक्ष्य हासिल करना कठिन है।
2- पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के विकसित राष्ट्र आज जहां हैं, वहां तक पहुंचने के लिए संघर्ष से गुजरे, लेकिन अब भारत का समय है। जहां बात होगी हौंसले की, नई संभावनाओं की, विकास के यज्ञ की, मां भारती की सेवा की और न्यू इंडिया के सपने की।
3- अंग्रेजी में एक कहावत है कि साइज ऑफ द केक मैटर्स, यानि जितना बड़ा केक होगा उसका उतना ही बड़ा हिस्सा लोगों को मिलेगा।अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी जितना बड़ा होगा, देश की समृद्धि उनती ही ज्यादा होगी। आज जिस लक्ष्य की मैं आपसे बात कर रहा हूं वो आपको नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर करेगा, नया लक्ष्य और नया उत्साह भरेगा।
4- आज जिस लक्ष्य की मैं आपसे बात कर रहा हूं वो आपको नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर करेगा, नया लक्ष्य और नया उत्साह भरेगा।नए संकल्प और नए सपने लेकर हम आगे बढ़ेंगे और यही मुश्किलों से मुक्ति का मार्ग है।
5- पीएम मोदी ने कहा कि जब किसी भी देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है तो वो खरीद की क्षमता बढ़ाती है। खरीद की क्षमता बढ़ती है तो मांग बढ़ती है। मांग बढ़ती है तो उत्पादन बढ़ता है, सेवा का विस्तार होता है। यही प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, उस परिवार की बचत को भी बढ़ाती है।
6- पीएम मोदी ने कहा कि बजट में, हमने एक दिशा दिखाई कि हमारा राष्ट्र $ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था कैसे प्राप्त कर सकता है।
7- विकास के लिए पानी जरूरी है, जीवन के लिए जरूरी है ... इसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते।
8- हाईवेज, रेलवेज, एयरवेज, वॉटरवेज, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, गांव में ब्रॉड बैंड की सुविधा इन सभी में आने वाले 5 वर्षों में 100 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। आने वाले कुछ वर्षों में गांवों सवा लाख किमी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
9- पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर एक ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है ताकि लोगों को सस्ते दर पर किराए के मकान या आवास मिल सके। पीएम ने कहा कि हमारा यह लक्ष्य है कि जब भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाएगा तब तक हर भारतीय परिवार के पास अपना घर होगा।
10- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गहरे समुद्र में मछली पकड़ना, स्टोरेज, उनकी वैल्यू एडिशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे मछली के एक्सपोर्ट में हमारी भागीदारी कई गुना बढ़ेगी। जिससे देश को विदेशी मुद्रा भी मिलेगी और मछुआरों को अधिक दाम भी मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने की बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत












Click it and Unblock the Notifications