जेएनयू में फूंका गया पीएम मोदी का पुतला, लगे मुर्दाबाद के नारे
नई दिल्ली। जहां एक ओर विजयादशमी के मौके पर पूरे देश में रावण के पुतले फूंके गए, वहीं जेएनयू कैंपस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया। यह घटना मंगलवार रात की है, जब दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा दिखाया।

छात्रों ने मोदी के पुतले को रावण के पुतले की तरह 10 सिर वाला बनाया। इसमें पीएम मोदी के अलावा योग गुरु बाबा रामदेव, अमित शाह, साध्वी प्रज्ञा, योगी आदित्यनाथ, आसाराम बापू, नत्थूराम गोडसे, जेनएयू वीसी, ज्ञानदेव आहूजा और कुछ अन्य लोगों की तस्वीर लगाई गई थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बतचीत में एनएसयूआई के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि भी की है, कि उन्होंने ही पुतला जलाया है। उनका कहना है कि पुतला इसलिए जलाया गया ताकि बुराई को सरकार से बाहर करने का संदेश दिया जा सके और ऐसा सिस्टम लाया जाए जो छात्रों और जनता के हित में काम करे।
एनएसयूआई के सदस्यों का कहना है कि पीएम मोदी के अलावा बाबा रामदेव का पुतला इसलिए फूंका गया, क्योंकि अब वह बाबा से बिजनेसमैन बन चुके हैं। सरकार के वादे अब सिर्फ कागजों पर रह गए हैं। छात्रों की आवाज को प्रशासन की तरफ से दबाया जा रहा है।
पुतला जलाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया है। वीडियो में मोदी का पुतला जलाते हुए पीएम मोदी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए हैं। आपको बता दें कि एनएसयूआई कांग्रेस का संगठन है इसलिए बीजेपी मांग कर रही है कि सोनिया गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications