शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने क्यों पहनी नीली सदरी? जानिए क्या है इसका ज्योतिष से कनेक्शन!

PM Modi Oath Ceremony Attire: भारत में एनडीए की सरकार बन चुकी है। लगातार तेस्री बार प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम पद का कार्यभार संभाल लिया है। रविवार, 9 जून की शाम नरेंद्र मोदी ने एक भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण में पीएम मोदी द्वारा पहना गया लिबास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी रॉयल ब्लू (शाही नीला) रंग की सदरी (बिना बाजू की जैकेट) पहनकर पहुंचे थे।

PM Narendra Modi Dress

तीसरी बार पीएम पद की शपत के मौके पर 73 वर्षीय नरेंद्र मोदी ने शाही नीले रंग की सदरी ही क्यों पहनी, इसपर अब तक कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन लोग अपनी ओर से अटकलें जरूर लगा रहे हैं। कुछ लोग इसे ज्योतिष से तो कुछ इसी नीले आसमान से जोड़ कर देख रहे हैं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट में ज्योतिष शास्त्र का हवाला देते हुए कहा गया, "रॉयल ब्लू यानी शाही नीला रंग बेहद गहरा और शक्तिशाली माना जाता है।" एक वजह यह भी हो सकती है नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण के लिए रॉयल ब्लू कलर के सदरी के चुनाव की।

बता दें, रॉयल ब्लू रंग स्थिरता, ज्ञान, आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक गहराई का भी प्रतीक माना जाता है। इसके साथ साथ यह रंग भावनाओं, ज्ञान और संवेदनशीलता को भी दर्शाने वाला रंग है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीला रंग मन को शांति देने वाला और संतुलन प्रदान करने वाला माना जाता है। यह रंग शक्ति और शांति को भी दर्शाता है।

अगर भारत के स्तर पर देखें तो नीला रंग भारत के आध्यात्मिक मानस से जुड़ा माना जाता है। साथ ही इस रंग को आकाश और महासागर की अनंतता का प्रतीक माना गया है।

कहां बनती है नरेंद्र मोदी की सदरी?

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी की जैकेट/सदरी गुजरात के अहमदाबाद में बनती है। तीनों की कर्यकाल के दौरान उन्होंने हर बार शपथ ग्रहण समारोह में अलग-अलग रंग की सदरी पहनी। नरेंद्र मोदी ने 2014 में हल्के भूरे रंग की सदरी पहन कर शपथ ली थी जबकि 2019 में शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने हल्के ग्रे रंग की सदरी पहनी हुई थी।
यह भी देखें: कौन हैं 33 नए मंत्री? जो पहली बार बने मोदी कैबिनेट का हिस्सा, 6 राजनीतिक परिवारों से, आंकड़े हैरान करने वाले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+