पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को लगाया टेलीफोन, भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर क्या बात हुई?

पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर मंगलवार शाम बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए खुद ये जानकारी दी है।

पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया, 'ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।'

modi dials Rishi Sunak

इससे पहले एक यूके मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुनक मार्च 2024 के अंत तक एफटीए को अंतिम रूप देने के इच्छुक हैं। बता दें कि भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता पिछले साल जनवरी में शुरू हुई थी। इसका मकसद द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी को 36 बिलियन पाउंड तक ले जाना था।

दरअसल, भारत और ब्रिटेन में 2024 में आम चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के नेता चुनावी मोड में आने से पहले व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करना विशेष रूप से जरूरी मान रहे हैं।

ब्रिटेन को उम्मीद है कि एफटीए भारत के लिए स्कॉच व्हिस्की और कारों के व्यापार के साथ-साथ सर्विस सेक्टर में भी संभावनाओं के नए दरवाजे खोलेगा। एफटीए के बाद निवेश के नए अवसर भी बनेंगे। भारत में विनिर्मित वस्तुओं को दूसरे देशों में भेजा जाएगा। भारत ब्रिटेन से पेशेवर वीजा पर समझौते की मांग भी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+