आने वाले हैं बुरे दिन: अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए मोदी लेंगे कड़े फैसले, बढ़ेगी महंगाई

पणजी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कड़े फैसले लेने होंगे।प्रधानमंत्री ने कहा था कि अर्थव्यवस्था को बचाने और वित्तीय स्वास्थ्य को रिस्टोर करने के लिए कड़वी दवाई की जरूरत है। मोदी की इन बातों से साफ दिखता है कि लोगों के बुरे दिन आने वाले हैं। एक समाचार पत्र के मुताबिक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मोदी सरकार कड़े फैसले ले सकती है।
अखबार में छपी खबर के मुताबिक ये कड़े फैसले रेलवे और पेट्रोलियम पदार्थों पर ली जा सकती हैं। आंकलन के मुताबिक रेल किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। डीजल पर दी जा रही सब्सिडी को खत्म किया जा सकता है। एलपीजी और केरोसिन पर दी जा रही सब्सिडी भी खत्म हो सकती हैं। अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए नए टैक्स लगाए जा सकते है।
भोजन के अदिकार बिल में बदलाव कर भोजन के अधिकार को सिर्फ गरीबों तक सीमित कर सकती है। अगर ऐसा रहा तो लोगों पर मंहगाई की मार पड़ना तय है। इतना ही नहीं अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए केन्द्र से लेकर राज्यों तक फिजूलखर्ची कम करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications