व्लादीमिर पुतिन की जीत पर पीएम मोदी ने फोन कर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। रूस में जोसेफ स्टालिन के बाद व्लादिमीर पुतिन सबसे ज्यादा बार सत्ता पर राज करने जा रहे हैं। रूस में राष्ट्रपति चुनाव खत्म हो चुके हैं, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक पुतिन चौथी बार भारी बहुमत से राष्ट्रपति बन रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से फोन पर बात कर उनकी जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। रूस शुरू से ही रणनीतिक, व्यापार और हथियार के मामले में सदियों से भारत का मित्र देश रहा है।

व्लादीमिर पुतिन की जीत पर पीएम मोदी ने फोन कर दी शुभकामनाएं

एग्जिट पोल के अनुसार, पुतिन को 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिल रहे हैं। वहीं, रूस के पड़ोसी और पुतिन के खास दोस्त चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सबसे पहले टेलेग्राम पर मैसेज कर पुतिन को जीत की बधाई दी। शी ने रूस और चीन के रिश्तों के आगे ले जाने के लिए विकास पर काम करने की बात करते हुए टेलेग्राम पर लिखा, 'पिछले कुछ सालों में रूस के लोगों ने अपनी एकता और समन्वयता को दिखाया है। इसी वजह से रूस तेजी के साथ एक मजबूत मुल्क की ओर बढ़ रहा है और सामाजिक-आर्थिक विकास ढांचे अभुतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। रूस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।'

पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़े रहे उनके मुख्य विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी महज 24 फीसदी वोट मिले हैं। बता दें, रूस के राष्ट्रपति चुनाव में कुल 8 उम्मीदवार थे लेकिन कोई भी उम्मीदवार पुतिन के लिए कोई भी चुनौती पेश नहीं कर सका।

रूस के मी़डिया चैनल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक व्लादिमिर पुतिन 73.9 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई थी। एग्जिट पोल में दूसरे नंबर पर कम्यूनिस्ट उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनिन को 11.2 फीसदी वोट मिलते दिख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+