Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया-आशाओं को पूरा करने वाला मिशन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज यानी 14 जुलाई दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर होने जा रहा है। इस मिशन का लोग बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के ऊपर बहुत बड़ी चुनौती है इसे चंद्रमा पर लैंड करवाना। नेताओं से लेकर आम लोग इस मिशन की सफलता के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस मिशन को आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाने वाला मिशन बताया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट में क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकल जाएगा। यह उल्लेखनीय मिशन आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। हमारा राष्ट्र।

14th July 2023 will always be etched in golden letters as far as India’s space sector is concerned. Chandrayaan-3, our third lunar mission, will embark on its journey. This remarkable mission will carry the hopes and dreams of our nation. pic.twitter.com/EYTcDphaES
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023
चंद्रयान-3 मिशन है क्या? ( What is Chandrayaan-3 Mission)
इसरो के अधिकारियों के अनुसार चंद्रयान-3 मिशन, चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है। चंद्रयान-3 मिशन का मुख्य लक्ष्य इसे चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करवाना है। यह आकार में चंद्रयान-2 की तरह ही दिखेगा, जिसमें एक लैंडर और एक रोवर होगा। हालांकि इस बार पिछली गलती से सीखते हुए मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। चंद्रयान-2 मिशन में जो गलती हुई थी उसे दुरुस्त किया गया है।
कौन हैं 'चंद्रयान-3' के सूत्रधार
पी वीरमुथुवेल वह शख्स हैं जिनके ऊपर चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3) की पूरी जिम्मेदारी है। चंद्रयान-3 मिशन के पीछे पूरा माइंड पी वीरमुथुवेल का ही है। पी वीरमुथुवेल वर्तमान में चंद्रयान-3 मिशन के परियोजना निदेशक का पद संभाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications