प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा कुमार को दी बधाई, जानें क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं मीरा कुमार जी को उनके कैंपेन के लिए बधाई देता हूं, उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों का ध्यान रखा, हम सभी को उन पर गर्व है।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने इसमें बड़ी जीत दर्ज की है। कोविंद को जहां 65.65 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के पक्ष में 34.35 फीसदी वोट मिले हैं। नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को ट्वीट करके शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार को मिले 34.35 फीसदी वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ट्वीट करके विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं मीरा कुमार जी को उनके कैंपेन के लिए बधाई देता हूं, उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों का ध्यान रखा, हम सभी को उन पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले रामनाथ कोविंद को खास अंदाज में बधाई दी। पीएम मोदी ने 20 साल पुरानी रामनाथ कोविंद की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।
Recommended Video

राष्ट्रपति चुनाव में जीत का ऐलान होने के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी दी जानी उस हर व्यक्ति के लिए उदाहरण है जो ईमानदारी से मेहनत करता है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को सात लाख दो हजार 644 वोट मिले हैं, वहीं मीरा कुमार को तीन लाख 66 हजार 314 वोट मिले हैं। मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को देश के 14वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेंगे।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications