गोपीनाथ मुंडे के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

मुंडे के निधन के बाद देश में शोक की लहर चल पड़ी हैं। उनके पार्थिक शरीर को एक्स से पार्टी दफ्कर लाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गोपीनाथ के निधन पर गहरा शोक जताया हैं। पीएम ने ट्वीटर पर शोक जाहिर करते हुए लिखा है कि इस दुख की घड़ी में वो मुंडे के परिवार के साथ हैं। मोदी समेत पार्टी के बड़े नेता गोपीनाथ मुंडे के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 12 बजे के करीब पार्टी दफ्तर पहंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंडे के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे देश के लिए बड़ी क्षति करार दिया हैं। उन्होंने मुंडे के परिवार के प्रति सद्भावना व्यक्त करते हुए उनकी काबिलियत की प्रशंसा की हैं। मोदी ने मुंडे के देहांत के बाद ट्वीट कर अपना शोक व्यक्त किया हैं।
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी गोपीनाथ मुंडे की देहांत पर गहरा शोक जताया हैं। राजनाथ ने ट्वीटर पर दुख जाहिर करते हुए लिखा है कि गोपीनाथ मुंडे की मौत भाजपा के लिए बड़ा नुकसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications