Aero India के 13वें संस्करण का आगाज, पीएम मोदी बोले- आत्मनिर्भर भारत की दिखेगी झलक

नई दिल्ली। Aero India 2021 बेंगलुरु में एयरो इंडिया के 13वें संस्करण का आगाज हो चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। बता दें कि कोरोना महामारी के बीच हो रहे एयरो इंडिया के शो में दुनियाभर के देशों की वायुसेनाएं नए विमानों की आधुनिक तकनीकी का प्रदर्शन करती हैं। इस शो के आयोजन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि ये एक ऐसा मंच है, जहां डिफेंस और एयरोस्पेस का अद्भुत सहयोग देखने को मिलता है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है, 'भारत रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में असीमित क्षमता प्रदान करता है। इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एयरो इंडिया एक अद्भुत मंच है। भारत सरकार ने इन क्षेत्रों में भविष्य की दृष्टि से काफी सुधार किए हैं जो हमें आत्मनिर्भर बनने के लिए बल देंगे।''

Narendra Modi

Recommended Video

      Aero India 2021: Atmanirbhar होता Bharat, HAL से 48000 Crore की Tejas Deal Seal | वनइंडिया हिंदी

      तीन दिन तक चलेगा एयरो इंडिया शो

      आपको बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले एयरो इंडिया शो की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखेगी और 'मेक इन इंडिया' पर जोर रहेगा। आपको बता दें कि एयरो इंडिया कार्यक्रम में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड बड़े पैमाने पर अपने विमानों और हेलिकॉप्टरों की प्रदर्शनी करेगा। वहीं HAL का सबसे बड़ा आकर्षण होगा उसका कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम सिमुलेटर। इसके अलावा अमेरिका से आ रहा दुनिया का सबसे खतरनाक बॉम्बर विमान बी-1बी लांसर पहली बार इस शो में उड़ान भरता हुआ नजर आएगा। इस विमान के नाम 50 वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+