PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बदली प्रोफाइल फोटो, स्वतंत्रता दिवस के पहले नागरिकों से की खास अपील
PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (09 अगस्त) को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस से छह दिन पहले अपनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर प्रोफाइल फोटो को बदलकर 'तिरंगा' कर दिया है। पीएम मोदी ने ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तीसरे संस्करण को बढ़ावा देते हुए पीएम मोदी ने सभी से अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तिरंगा करने और फिर से ''हर घर तिरंगा'' को एक यादगार जन आंदोलन बनाने की गुजारिश की है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''इस साल के स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही, आइए फिर से हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरा साथ देने का आग्रह करता हूं।''

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का तीसरा संस्करण 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने, झंडे के साथ सेल्फी लेने और उसे एचजीटी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।
इस अभियान का मुख्य आकर्षण संसद सदस्यों की विशेष 'तिरंगा बाइक रैली' है, जो 13 अगस्त को दिल्ली में होगी। यह रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर खत्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications