बदलेगा इतिहास: पहली बार लखनऊ में दशहरा मनाएंगे पीएम मोदी

लखनऊ। 11 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जायेगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला ये पर्व हर बार लोगों के लिए नई खुशियां और संदेश लेकर आता है लेकिन इस बार का दशहरा लखनऊवासियों के लिए काफी खास होने जा रहा है क्योंकि इस बार पीएम मोदी लखनऊ में दशहरा मनाएंगे।

आपको बता दें कि अभी तक देश के जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं, वह दशहरे पर दिल्ली में ही रावण दहन करते आए हैं, लेकिन इस बार ये प्रथा बदलेगी क्योंकि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी लखनऊवासियों के साथ दशहरा मनाने के लिए आने वाले हैं।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरे के अवसर पर 11 अक्टूबर को लखनऊ आ रहे हैं। वह यहां की प्रसिद्ध ऐशबाग की रामलीला में शिरकत करेंगे। लखनऊ की रामलीला समिति, ऐशबाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा था, जिसको प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वीकार कर लिया।

माना जा रहा है पीएम मोदी का ये कदम आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में अहम रोल अदा कर सकता है, हालांकि स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि धर्म और राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है, ये पीएम मोदी की आस्था है, जिसके कारण वो यहां दशहरे मनाने के लिए आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+