शाह को देखते ही मुस्कुराए मोदी, चेहरे पर जीत की खुशी के साथ दिखी राहत
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद देशभर में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। हिमाचल और गुजरात में कमल खिलने के साथ-साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान भी खिल गई है।

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद देशभर में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। हिमाचल और गुजरात में कमल खिलने के साथ-साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान भी खिल गई है। भाजपा मुख्यालय में भी जीत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। देखिए कैसे मनाया जा रहा है भाजपा की जीत का जश्न-

भाजपा मुख्यालय में मोदी का भव्य स्वागत
भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। यहां उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

भाजपा मुख्यालय के बाहर फोड़े गए पटाखे
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़कर प्रचंड जीत का जश्न मनाया गया।

शिमला में ऐसे मना जश्न
शिमला में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने कुछ इस तरह से जीत का जश्न मनाया।

कोलकाता में खेला गया गुलाल
भाजपा का भगवा रंग कोलकाता की सड़कों पर भी दिखा। यहां कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी रंग खेलकर दिखाई।

मुंबई में भी बांटीं गईं मिठाइयां
गुजरात-हिमाचल में जीत का जश्न सिर्फ इन दो प्रदेशों में ही नहीं, बल्कि मुंबई में भी मनाया गया।

कुल्लू में भाजपा ने मनाई ऐसी खुशी
कुल्लू में भाजपा के रामलाल मार्केंण्य ने जीतने के बाद इस तरह से खुशी जाहिर की।

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने खिलाई मिठाई
भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने मिठाई खिलाकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया।












Click it and Unblock the Notifications