'ब्रह्मांड की कोई ताकत अनुच्छेद 370 की...', जम्मू-कश्मीर पर PM मोदी ने दिया अब बड़ा बयान
PM Modi On Article 370: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर विपक्षी दलों को पीएम मोदी ने करारा जवाब दिया है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा है कि, 'ब्रह्मांड में कोई भी ताकत अब अगस्त 2019 के फैसले को पलट नहीं सकती है।'
पीएम मोदी ने कहा, 'आर्टिकल 370 की वापसी अब जम्मू-कश्मीर में नहीं हो सकती है। ब्रह्मांड की कोई भी ताकत अब धारा 370 की वापसी नहीं करा सकती, इसलिए हमें साकारात्मक कार्यों में लगना चाहिए।' पीएम मोदी ने इसी के साथ लोगों को इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

'एक देश में दो तरह के विधान नहीं चल सकते...'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने भी अब इस बात पर मुहर लगा दी है। एक ही देश में, दो तरह के विधान नहीं चल सकते हैं। अनुच्छेद 370 का हटना किसी राजनीति से ज्यादा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए बहुत जरूरी था। जम्मू-कश्मीर में विकास और वहां के लोगों के आसान जीवन के लिए ये करना बहुत जरूरी था'
PM मोदी PDP और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर साधा निशाना
पीएम नरेंद्र मोदी ने पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर कहा कि, 'इसे कुछ परिवारवादियों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मुट्ठी में बंद किया हुआ था। जम्मू-कश्मीर के लोग अब किसी भी स्वार्थ भरी राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। वहां के लोगों भी अपनी पिछली परेशानियों को भूलकर देश के अन्य नागरिकों की तरह आगे बढ़ना चाहते हैं। वो भी अपना और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना चाहता हैं।'
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, पीएम मोदी ने इस कदम को "ऐतिहासिक" बताया था और कहा कि यह सिर्फ एक कानूनी निर्णय नहीं है, बल्कि "आशा की किरण" है और एक मजबूत और अधिक एकजुट बनाने के सामूहिक संकल्प भारत का प्रमाण है।












Click it and Unblock the Notifications