गुजरात के भुज में 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने भुज में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ किया। PM Narendra Modi Bhuj development projects in Gujarat

भुज (गुजरात), 28 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। गुजरात के भुज में पीएम मोदी ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कहा, 4000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की पानी, बिजली, सड़क और डेयरी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इससे गुजरात और विशेष रूप से कच्छ के विकास के प्रति डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता सिद्ध होती है।

Recommended Video

    PM Modi Gujarat Visit: मिशन गुजरात पर PM Modi, राज्य को दी करोड़ों की सौगात | वनइंडिया हिंदी *News
    PM Narendra Modi Bhuj

    2001 के विनाशकारी भूकंप के बाद अकल्पनीय बदलाव

    विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के समय पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। गुजरात में करीब 21 साल पहले आए विनाशकारी भूकंप का जिक्र कर पीएम मोदी ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि मैं कैसे और कितने लोगों की मदद कर पाऊंगा, लेकिन मैंने तय किया कि मैं इस दुख की घड़ी में आप सभी के बीच में रहूंगा। जो भी संभव होगा, मैं आपके दुख में हाथ बंटाने का प्रयास करूंगा।"

    कच्छ में स्कूल-कॉलेजों की भरमार !

    उन्होंने कहा, 2001 में पूरी तरह तबाह होने के बाद से कच्छ में जो काम हुए हैं, वो अकल्पनीय हैं। कच्छ में 2003 में क्रांतिगुरू श्यामजी कृष्णवर्मा यूनिवर्सिटी बनी तो वहीं 35 से भी ज्यादा नए कॉलेजों की भी स्थापना की गई है।

    पूरे देश की साझी वेदना का प्रतीक

    प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया उनमें भुजियो डूंगर में स्मृति वन मेमोरियल और अंजार में वीर बालक स्मारक भी शामिल हैं। बकौल पीएम मोदी, इन दोनों का लोकार्पण कच्छ की, गुजरात की पूरे देश की साझी वेदना का प्रतीक है।

    कच्छ सिर्फ स्थान नहीं, स्पिरिट है

    सरकार की भूमिका और विकास कार्यों का जिक्र कर प्रधानमंत्री ने कहा, कच्छ का विकास, सबका प्रयास से सार्थक परिवर्तन का एक उत्तम उदाहरण है। कच्छ सिर्फ एक स्थान नहीं है, बल्कि ये एक स्पिरिट है, एक जीती-जागती भावना है। उन्होंने कहा, कच्छ वो भावना है, जो हमें आजादी के अमृतकाल के विराट संकल्पों की सिद्धि का रास्ता दिखाती है।

    गुजरात की माटी में ज्ञान-विज्ञान का दर्शन

    बकौल पीएम मोदी, आज हमारे कच्छ में क्या नहीं है। नगर निर्माण को लेकर हमारी विशेषज्ञता धौलावीरा में दिखती है। पिछले वर्ष ही धौलावीरा को वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा दिया गया है। धौलावीरा की एक-एक ईंट हमारे पूर्वजों के कौशल, उनके ज्ञान-विज्ञान को दर्शाती है।

    ग्रीन हाउस कैपिटल बनेगा गुजरात

    राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं में गुजरात की भूमिका पर पीएम मोदी ने कहा, देश में आज जो ग्रीन हाउस अभियान चल रहा है, उसमें गुजरात की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा, जब गुजरात, दुनिया भर में ग्रीन हाउस कैपिटल के रूप में अपनी पहचान बनाएगा, तो उसमें कच्छ का बहुत बड़ा योगदान होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+