'भारत का अतीत, इतिहास, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समाज के बिना पूरा नहीं होता', मानगढ़ में बोले पीएम मोदी
PM Narendra Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम मानगढ़ धाम की गौरव यात्रा में हिस्सा लिया। बांसवाड़ा पहुंचने पर पीएम मोदी ने सबसे पहले मानगढ़ धाम के दर्शन किए। पीएम मोदी ने भील स्वतंत्रता सेनानी श्री गोविंद गुरु को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी साथ रहें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से आदिवासी समाज के इस बलिदान को इतिहास में जो जगह मिलनी चाहिए वह नहीं मिली। आज देश उस कमी को पूरा कर रहा है। भारत का अतीत, इतिहास, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समाज के बिना पूरा नहीं होता है। हमारे स्वतंत्रता संग्राम का हर कदम, इतिहास के पन्ने आदिवासी वीरता से भरे हुए हैं।
मानगढ़ की गौरव गाथा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ में जो नरसंहार हुआ वह अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की पराकाष्ठा थी। दुनिया को गुलाम बनाने की सोच मानगढ़ की इस पहाड़ी पर अंग्रेजी हुकूमत ने 1500 से ज्यादा लोगों को घेरकर के उन्हें मौत के गाट उतारा था।
वहीं सीएम गहलोत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अशोक गहलोत जी और मैंने मुख्यमंत्री के रूप में साथ काम किया था। वह हमारे बहुत से मुख्यमंत्रियों में सबसे वरिष्ठ थे, आज भी यहां मंच पर बैठे सभी मुख्यमंत्रियों में से अशोक जी सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री में से एक हैं।
सीएम गहलोत ने सभा की संबोधित
कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के कई देश में जाते है तो बेहद सम्मान मिलता है और सम्मान क्यों मिलता है? क्योंकि नरेंद्र मोदी जी उस देश के प्रधानमंत्री हैं, जो गांधी का देश है, जहां लोकतंत्र की जड़े मजबूत है।
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार फिर शहीदों की पूजा की परंपरा शुरू की है। पीएम मोदी ने ही 15 नवंबर को पूरे देश में 'जनजाति गौरव दिवस' मनाने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications