वैश्विक जलवायु सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- पेरिस समझौते में मिले लक्ष्य को हासिल करने के करीब भारत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैश्विक जलवायु महत्वाकांक्षा सम्मेलन 2020 में बोलते हुए कहा कि पेरिस समझौते के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत ने शानदार काम किया है। मोदी ने कहा, हम ना सिर्फ पेरिस एग्रीमेंट को हासिल करने के ट्रैक पर हैं बल्कि उम्मीद से ज्यादा काम इस पर हो रहा है। बता दें कि जलवायु परिवर्तन के बारे में ठोस कार्रवाई करने के इरादे से कई देशों ने 2015 में पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। इस साल इस समझौते के पांच साल पूरे हो रहे हैं।

ऑनलाइन आयोजित सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 में 2.63 गीगा वाट से बढ़कर अब 2020 में 36 गीगा वाट हो गई है। यह साल 2022 तक 175 गीगा वॉट हो जाएगी। वहीं हम नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में भी विश्व में चौथे नंबर पर है। उन्होंने बतााया कि भारत ने साल 2005 के मुकाबले अपनी कार्बन उत्सर्जन तीव्रता को 21 फीसदी तक कम किया है।
वर्चुअल माध्यम से हुई इस एकदिवसीय बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने कहा है कि विश्व के सामने गंभीर हालात हैं, इससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी देशों को बढ़ते तापमान को रोकने के लिए उपायों को अमल में लाने के लिए काम करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications