28 अगस्त को होगा वन रैंक वन पेंशन का ऐलान, पीएम मोदी करेंगे घोषणा!
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर जारी पूर्व सैनिकों का विरोध प्रदर्शन रंग लाता नजर आ रहा है। उनकी कोशिशों को 28 अगस्त को सफलता मिल सकती है। बताया जा रहा है कि पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को वन रैंक वन पेंशन का ऐलान कर सकते हैं।
सूत्रों के मानें तो पीएम इसका ऐलान कर सकते हैं। इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को पीएम से मुलाकात की थी। पूर्व सैनिकों ने सरकार को 10 दिनों का समय दिया था कि वह इस मांग पर गौर करें।
इस विरोध प्रदर्शन में जब पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी मृणालिनी शामिल हुईं तो इस विरोध प्रदर्शन को एक अलग ही रंग मिल गया था।
इससे पहले आमरण अनशन कर रहे रिटायर्ड कर्नल पुष्पिंदर सिंह की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हवलदार मेजर सिंह के साथ कर्नल पुष्पिंदर सिंह 16 अगस्त से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे थे।
गौरतलब है कि पूर्व सैनिकों को और ज्यादा निराशा तब हुई थी जब लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान नहीं किया। बस इतना कहा कि सरकार इस मांग पर सैद्धांतिक तौर पर सहमत है और सभी पक्षों से इसको लेकर बातचीत चल रही है। पूर्व सैनिकों ने पीएम के इस बात को नकार दिया है और अपने आंदोलन को और तेज करने की बात कही थी।













Click it and Unblock the Notifications