PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली 2021 तक 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज
नई दिल्ली, जून 6। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कोरोना वैक्सीनेशन में बड़ा बदलाव किया। केंद्र ने राज्यों से वैक्सीनेशन के अधिकार को छीनने के साथ ही देश के 18 प्लस वाले सभी नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन का ऐलान कर दिया। वहीं प्रधानमंत्री ने देश की जनता के लिए मुफ्त अनाज योजना का विस्तार दिवाली 2021 तक क लिए कर दिया है।
Recommended Video

प्रधानमंत्री ने देश की गरीब जनता के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार दिवाली तक के लिए तक दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी के इस बुरे वक्त में सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ, उसका साथी बनकर खड़ी है। प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज मिलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications