कांग्रेस नेता राजीव सातव के निधन पर PM मोदी भी हुए, कहा- संसद के मेरे दोस्त के गुजर जाने से व्यथित हूं
कांग्रेस नेता राजीव सातव के निधन पर PM मोदी भी हुए, कहा- संसद के मेरे दोस्त के गुजर जाने से व्यथित हूं
नई दिल्ली, 16 मई: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव का कोरोना वायरस के बाद की स्वास्थ्य जटिलताओं की वजह से निधन हो गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि 46 वर्षीय सांसद राजीव सातव का रविवार (16 मई 2021) की सुबह 5 बजे कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण निधन हो गया है। राजीव सातव की कोरोना रिपोर्ट 4 दिन पहले निगेटिव आ गई थी लेकिन नया वायरल संक्रमण साइटोमेगालोवायरस के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया है। राजीव सातव के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है,'' संसद के मेरे मित्र राजीव सातव जी के निधन से व्यथित हूं। वह आने वाले वक्त के बहुत ही प्रतिभावन नेता होते, जिनमें काफी संभावनाएं थीं। उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। शांति।''

जानिए राजीव सातव के निधन पर किसने क्या कहा?
-राजीव सातव के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शोक प्रकट किया है। राहुल गांधी ने राजीव सातव की तस्वीर शेयर कर ट्विटर पर लिखा है, ''मुझे अपने दोस्त राजीव सातव के खोने का बहुत दुख है। वह एक बहुत ही क्षमता वाले नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को जमीनी रूप दिया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्यार।''
-कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ''हमने अपना एक प्रतिभाशाली साथी राजीव सातव को खो दिया है। दिल के साफ, ईमानदार, कांग्रेस के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध और भारत के लोगों के प्रति समर्पित थे राजीव सातव। मेरे पास शब्द नहीं हैं, बस उनकी युवा पत्नी और बच्चों के लिए प्रार्थना है। उनके पास उसके बिना आगे बढ़ने की शक्ति हो।''
-कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा है, ये जाने का वक्त नहीं था राजीव सातव।
-कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा है, 'एक युवा और होनहार सहयोगी राजीव सातव को खोने से स्तब्ध और दुखी हूं। हमने पार्टी के लिए साथ-साथ काम किया है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह चले गए हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'
-डीके शिवकुमार ने लिखा है, ''यह सुनकर बेहद स्तब्ध हूं कि मेरे सहयोगी कांग्रेस नेता राजीव सातव कोरोना से अपनी लड़ाई हार गए हैं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। वे एक पक्के कांग्रेसी थे, जिन्होंने उन सभी आदर्शों का समर्थन किया जिनके लिए हम खड़े हैं। यह कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।''












Click it and Unblock the Notifications