हरियाणा: बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाया मास्टर 'प्लान', मोदी-शाह निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

चंडीगढ़: हरियाणा में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल में संपंन्न लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने हरियाणा में क्लीन स्वीप किया। इससे बीजेपी खासा उत्साहित है और उसे विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वो इतिहास रचकर सत्ता में वापसी करेगी। बीजेपी ने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। बीजेपी पीएम मोदी को हरियाणा में लाने की तैयारी कर रही है वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हरियाणा आ रहे हैं।

अमित शाह रोहतक में डालेंगे डेरा

अमित शाह रोहतक में डालेंगे डेरा

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली भारी जीत के बाद अमित शाह प्रदेश का आभार जताने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए 21 जून को हरियाणा आएंगे। अमित शाह को रोहतक में रूककर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। इस दिन खट्टर सरकार और उनकें मंत्री रोहतक में होंगे। वहीं इस दिन विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। रोहतक में 21 हजार लोगों को एक जगह पर योग कराया जाएगा।

'पीएम मोदी करें दौरा'

'पीएम मोदी करें दौरा'

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर चाहते हैं कि अमित शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा का दौरा करें। खट्टर ने पीएम मोदी से उनके सुविधानुसार एक दिन हरियाणा दौरे के लिए समय मांगा है। पीएम मोदी ने हरियाणा के रोहतक,सोनीपत, सिरसा और कुरुक्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार किया था। ये इलाके हुड्डा और चौटाला के गढ़ माने जाते हैं। मोदी अपने इस दौरे में ना केवल प्रदेश की जनता का लोकसभा चुनाव में जीत के लिए आभार व्यक्त करेंगे बल्कि वो उनसे बीजेपी को विधानसभा चुनाव में जिताने की अपील भी करेंगे।

खट्टर ने मंत्रियों को दिए आदेश

खट्टर ने मंत्रियों को दिए आदेश

मनोहर लाल खट्टर ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों से 100 दिन जमकर काम करने को कहा है। उन्होंने सभी मंत्रियों से कहा कि वो अपने-अपने विभागों के चुनावी वादों और उनके इंप्लीमेंट की रिपोर्ट तैयार करें ताकि जनता को पूरा हिसाब किताब दिया जा सके। इसके अलावा विभाग की नई चिह्नित योजनाओं को चुनावी घोषणा पत्र में जगह दी जा सकी। बीजेपी जल्द ही हरियाणा में चुनाव घोषणा पत्र के लिए एक टीम का गठन करेगी। सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि सीएम खट्टर ने मोदी से समय मांगा है। पीएम मोदी हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे हैं। हर कार्यकर्ता से उनका सीधा संवाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+