'एशिया में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अगला पावरहाउस भारत', सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस में PM Modi
सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 को गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, भारत से मिलने वाला डिवाइडेड आपके बिजनेस को भी डबल-ट्रिपल करने वाला
Semicon India Conference 2023: गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार को सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल, हम सभी ने सेमीकॉनिक इंडिया के पहले एडिशन में भाग लिया था। उस समय इस पर चर्चा हो रही थी कि भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश क्यों करें? जब हम एक साल बाद अब मिल रहे हैं, तो सवाल बदल चुका है। अब कहा जा रहा है कि निवेश क्यों न करें? सवाल ही नहीं हवा का रुख भी बदल चुका है।
पीएम ने आगे कहा कि यह बदलाव आप और आपके प्रयासों से आया है। आप जुड़े हैं, आपका भविष्य भारत की आकांक्षाओं से जुड़ा है। आपने अपने सपनों को भारत की क्षमता से जोड़ा है और भारत कभी किसी को निराश नहीं करता है। आइए जानें पीएम मोदी ने आगे क्या कहा...

पीएम ने कहा कि जब हम कहते हैं कि मेक इन इंडिया, तो उसमें ये बात भी शामिल है कि आइए मेक फॉर इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड। आज भारत पर निवेशकों को भरोसा है, क्योंकि यहां स्टेबल, रिस्पॉन्सिबल एंड रिफॉर्म-ओरिएंटेड सरकार है। भारत उद्योग जगत को भरोसा है, क्योंकि आज हर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेज विकास हो रहा है। भारत की डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, भारत से मिलने वाला डिवाइडेड आपके बिजनेस को भी डबल-ट्रिपल करने वाला है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम भारत के डिजिटल क्षेत्र और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में तेजी से वृद्धि देख रहे हैं। कुछ साल पहले भारत इस क्षेत्र में एक उभरता हुआ खिलाड़ी था और आज, वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में हमारी हिस्सेदारी कई गुना बढ़ गई है।'' 2014 में, भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 30 बिलियन डॉलर से भी कम था। आज, यह 100 बिलियन डॉलर को पार कर गया है। केवल दो सालों में, भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दोगुना हो गया है। भारत में निर्मित मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना हो गया है। जो देश कभी था मोबाइल फोन का एक आयातक अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मोबाइल फोन का निर्माण कर रहा है और उन्हें निर्यात कर रहा है।
Recommended Video
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज दुनिया इंडस्ट्री 4.0 की गवाह बन रही है। जब भी दुनिया में कोई औद्योगिक क्रांति आई है, उसकी नींव किसी भी क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाएं रही हैं। पहले की औद्योगिक क्रांतियां और अमेरिकी सपना। आज, मैं चौथी औद्योगिक क्रांति और भारतीय आकांक्षाओं के बीच वही संबंध देख सकता हूं।"
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications