'महाराष्ट्र ने झूठ-छल फरेब को पूरी तरह से हराया', बंपर जीत पर पीएम का जोशीला भाषण, झारखंड पर भी बोले मोदी

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का आभार व्यक्त किया। महायुति की जीत को पीएम मोदी ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी महाराष्ट्र जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अभिवादन किया।

महाराष्ट्र की बंपर जीत पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बंधाई दी। साथ ही, कहा कि महाराष्ट्र में झूठ-छल और फरेब पूरी तरह हार गया। महाराष्ट्र में परिवारवाद की पूरी तरह हार हुई। महाराष्ट्र में सच्चे समाजिक न्याय की जीत हुई।' इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि हम महाविजय का उत्सव मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं, आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है।

pm narendra modi

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महाराष्ट्र में विकासवाद, सुशासन, सच्चे सामाजिक न्याय की जीत हुई है और महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकते हारी हैं, नकारात्मक राजनीति की हार हुई है परिवारवाद की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के नतीजे भी आए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा को जमकर समर्थन दिया है। असम के लोगों ने भाजपा पर फिर एक बार भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में NDA का समर्थन बढ़ा है। यह दिखाता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है।

मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का, युवाओं का, माताओं का, किसानों, देश की जनता को नमन करता हूं। पीएम ने कहा कि मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। झारखंड के तेज विकास के लिए हम अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे और इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा।

पीएम ने कहा कि महाराष्ट्र ने इस बार पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 50 साल में किसी भी पार्टी या किसी भी प्रीपोल गठबंधन के लिए ये सबसे बड़ी जीत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने धेाखा करके अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की थी, महाराष्ट्र ने उसे नकार दिया और उस बात की सजा मौका मिलते ही दी। महाराष्ट्र के लोगों ने जो जनादेश दिया है वह विकसित भारत के लिए बहुत बड़ा आधार बनेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह जो जीत आज महाराष्ट्र में मिली, उपचुनाव में मिली और पिछले दिनों जो हरियाणा में मिली, उसने यह तय कर दिया कि जिस बात को प्रधानमंत्री मोदी ने रखा-विकासवाद, गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, महिलाओं, युवाओं, किसानों को मुख्य धारा में शामिल करके देश को आगे ले जाना है, इस पर फिर से जनता ने मुहर लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+