कर्नाटक में कांग्रेसी अभी से हार के बहाना खोजने लगे हैं: पीएम मोदी

बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयपुरा में मंगलवार को रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता सिद्धारमैया की सरकार को पांच साल के लिए कड़ी से कड़ी सजा देने का मन बना लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि, लोगों के बीच जाने के बजाय कांग्रेस नेता ये सोच रहे हैं कि वे हार के लिए क्या बहाना बनाएंगे अभी तो कांग्रेस ने सारी बातें बंद कर दी है। घर में बैठ गए हैं। दफ्तर में सोच रहे हैं कि 15 मई को कौन-कौन से बहाने बताएंगे। वे कहेंगे कि ईवीएम ने उन्हें हरा दिया।

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कर्नाटक की जनता कांग्रेस को हटाएगी, लेकिन जातिवाद का ज़हर नहीं फैलने देगी, क्योंकि कांग्रेस उन्हें बांटकर राज करने की कोशिश कर रही है। विजयापुरा भगवान बसवेश्वर की जन्मस्थली है। उन्होंने ये सिखाया कि आप कौन हैं, किस जाति से हैं, किस संप्रदाय हैं, मत-पंथ से हैं ये मत पूछो बल्कि उसे अपनाओ-गले लगाओ। किसी को दूर मत करो। सबको साथ लेकर चलो। यही संदेश दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां सरकार ऐसी है, जो बांटो और राज करो की नीति पर चलती है। अभी तक कांग्रेस राज में यही खेल चला। उनकी कुर्सी बची रहे, लेकिन ये धरती भाई-भाई में लड़ने वाली नहीं है। कांग्रेस को हटाएगी। एक तरफ कर्नाटक सूखे की चपेट में फंसा था, किसान मारा-मार फिर रहा था, स्कूलों में शिक्षकों का अभाव था, खनन माफिया लूट रहे थे लेकिन इन्हीं तीनों विभाग के मंत्री दिल्ली के चक्कर काट रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां का एक भी मंत्री ऐसा नहीं है जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप न लगे हो। उन्होंने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कर्नाटक के सिंचाई मंत्री का कच्चा चिट्ठा घर-घर में पहुंचा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी सरकार एक लाख करोड़ रुपये शिक्षा के क्षेत्र में खर्च करेगी। 12 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना के तहत बिना किसी परेशानी के लोन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि, हम 90 पैसे वाला बीमा लाए। देश के 19 करोड़ लोग प्रधानमंत्री बीमा योजना से जुड़े। हम नहीं चाहते कि किसी के परिवार में आपत्ति आए, लेकिन जिनका बीमा हुआ था, उन्हें बिना देरी बीमा राशि मिली।

पीएम मोदी ने कहा कि, आज देश के एक करोड़ सीनियर सिटिजन अटल पेंशन योजना का फायदा उठा रहे हैं। हमने आयुष्मान भारत शुरू की, जिसके तहत देश के हर व्यक्ति को इमरजेंसी में 5 लाख रुपये तक का खर्चा भारत सरकार की ओर से मिलेंगे। आजादी के 70 साल हो गए। हमारे देश में 25-26 करोड़ परिवार हैं। आज भी 4 करोड़ परिवार ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं है। ये कांग्रेस पार्टी की सरकार ने भारत के लोगों को नर्क की ज़िंदगी जीने पर मजबूर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+