"डर पैदा करना है जरुरी", पीएम मोदी ने लाल किले से की महिलाओं की सुरक्षा पर बात, अपराधियों को लेकर क्या कहा?

भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मन रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर विशेष जोर दिया और इसे लेकर चिंता व्यक्त की।

ध्यान देने वाली बात है कि एक ओर जहां देश स्वतंत्रता का जश्न मना रहा है वहीं दूसरी तरफ देश बंगाल की एक बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जल रहा है। कोलकाता के एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। डॉक्टर्स से लेकर आम लोग तक सड़क पर हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

PM Narendra Modi on women Safety

आज लाल किले से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर भी चर्चा की। उन्होंने महिलाओं की सेफ्टी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के मन में डर पैदा करना बहुत जरुरी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "...मैं आज लाल किले से एक बार फिर अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं। एक समाज के रूप में हमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में गंभीरता से सोचना होगा - देश में इसके खिलाफ आक्रोश है। मैं इस आक्रोश को महसूस कर सकता हूँ। देश को, समाज को, राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की त्वरित जांच हो, इन राक्षसी कृत्यों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले - यह समाज में विश्वास पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और बलात्कार के दोषियों को सजा मिलने पर इसकी खबरें व्यापक रूप से शेयर नहीं होने पर चिंता जताते हुए कहा कि सजा की खबरें भी आनी चाहिए ताकि लोगों के मन में डर पैदा हो।

उन्होंने कहा, "मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जब बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं होती हैं, तो इसकी व्यापक चर्चा होती है। लेकिन जब ऐसी राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति को सजा मिलती है, तो यह खबरों में नहीं आता, बल्कि एक कोने में सीमित रह जाता है। समय की मांग है कि सजा पाने वालों पर व्यापक चर्चा हो ताकि ऐसा करने वालों को यह समझ में आए कि इसका मतलब है फांसी। मुझे लगता है कि यह डर पैदा करना बहुत जरूरी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+