'पहले देश एक लेकिन संविधान 2 थे', PM मोदी ने बर्लिन से साधा कांग्रेस पर निशाना
बर्लिन, 02 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की विदेश यात्रा पर पहले दिन सोमवार को जर्मनी पहुंचे। जहां उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात कर। बर्लिन में जर्मनी और भारतीय कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के लिए बर्लिन के पॉट्सडैमर प्लाट्ज में थिएटर पहुंचे, जहां भारतीय लोगों ने मोदी..मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने भारत माता की जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। साथ ही जर्मनी में रह रहे भारतीयों से मिलने के मौके को अपना सौभाग्य बताया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि आज आप सभी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। आज सुबह मैं बहुत हैरान था कि यहां इतनी ठंड है लेकिन कईं छोटे-छोटे बच्चे भी सुबह 4-4.30 बजे आ गए थे। आपका ये प्यार और आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी ताकत है।
'यहां हिंदुस्तानियों की बात भी कर रहा हूं'
भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए आज मैं आपसे न मेरी बात करने आया हूं और न ही मोदी सरकार के बारे में बात करने आया हूं, लेकिन आज मन करता है कि जी भरकर आप लोगों से करोड़ों हिंदुस्तानियों की सामर्थ्य की बात करूं और उनका गौरव गान करूं। मैं वहां के हिंदुस्तानियों की नहीं बल्कि यहां हिंदुस्तानियों की बात भी कर रहा हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सकारात्मक बदलाव और तेज विकास की आकांक्षा ही थी कि जिसके चलते 2014 में भारत की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनी। ये भारत की महान जनता की दूर दृष्टि है कि साल 2019 में उसने देश की सरकार को पहले से भी ज्यादा मजबूत बना दिया।
'मैं देश का पहला प्रधानमंत्री ऐसा हूं जो...'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का आकांक्षी भारत, आज का युवा भारत, देश का तेज विकास चाहता है। वो जानता है कि इसके लिए राजनीतिक स्थिरता और प्रबल इच्छाशक्ति कितनी आवश्यक है इसलिए भारत के लोगों ने तीन दशकों से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के वातावरण को एक बटन दबाकर खत्म कर दिया। इस साल हम आजादी का 75 वर्ष मना रहे हैं। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री ऐसा हूं जो आजाद हिंदुस्तान में पैदा हुआ हूं। भारत जब अपनी आजादी का 100 वर्ष मनाएगा, उस समय देश जिस ऊंचाई पर होगा उस लक्ष्य को लेकर आज हिंदुस्तान मजबूती के साथ एक के बाद एक कदम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
'देश आगे बढ़ता है जब देश के लोग उसकी दिशा तय करें'
वहीं अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में गवर्नेंस में टेक्नोलॉजी का जिस तरह समावेश किया जा रहा है, वो नए भारत की नई पॉलिटिकल विल भी दिखाता है और लोकतंत्र की डिलीवरी-क्षमता का भी प्रमाण है। देश आगे बढ़ता है जब देश के लोग उसके विकास का नेतृत्व करें, देश आगे बढ़ता है जब देश के लोग उसकी दिशा तय करें। अपने संबोधन में आगे पीएम ने कहा कि अब आज के भारत में सरकार नहीं बल्कि देश के कोटि-कोटि जन ही ड्राइविंग फोर्स है। अंग्रेजों की परंपराओं के कारण सरकार और लोगों के बीच विश्वास का एक व्यापक अंतर था। शक के बादल थे क्योंकि ब्रिटिश शासन के दौरान जो देखा गया था उसे बदलने के लिए आवश्यक गति का अभाव था। यह समय की मांग थी कि आम लोगों के जीवन में सरकार की उपस्थिति कम हो। मुझे याद है 2014 के आसपास हमारे देश में 200-400 ही स्टार्ट अप्स हुआ करते थे। आज 68 हजार से भी ज्यादा स्टार्ट अप्स हैं, दर्जनों यूनिकॉर्न हैं।
मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बर्लिन में मोदी ने कहा कि आज भारत ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ एम्प्लॉयमेंट, ईज ऑफ मोबिलिटी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस..हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रहा है, नए आयाम स्थापित कर रहा है। अगर हम वस्तुओं और सेवाओं को देखें तो पिछले साल भारत से 670 बिलियन डॉलर यानि की करीब-करीब 50 लाख करोड़ रुपए का निर्यात हुआ। 21वीं सदी के इस तीसरे दशक की सबसे बड़ी सच्चाई है कि भारत वैश्विक हो रहा है। कोरोना काल में भारत ने 150 से ज्यादा देशों को जरूरी दवाइयां भेजकर अनेकों जिंदगियों को बचाने में मदद की। भारत को कोविड वैक्सीन बनाने में सफलता मिली तो हमने अपनी वैक्सीन से करीब 100 देशों की मदद की। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि पहले देश एक लेकिन संविधान 2 थे, लेकिन उन्हें एक करने में इतनी देर क्यों लगी? 7 दशक हो गए, एक देश एक संविधान लागू करते करते लेकिन वो अब हमने लागू किया है। बता दें कि जर्मनी में दो लाख से अधिक भारतीय मूल के लोग हैं। इनमें 30 हजार से अधिक स्टूडेट्स भी हैं।
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications