Mann Ki Baat: लोकतंत्र से लेकर क्लाइमेट चेंज तक, 2023 की पहली 'मन की बात' में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 की पहली 'मन की बात' में सुबह 11 बजे से देश के साथ अपने विचार साझा किए। यह मन की बात का 97वां संस्करण था।

PM Narendra Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 2023 की पहली 'मन की बात' को संबोधित किया। पीएम मोदी का ये मासिक रेडियो कार्यक्रम का 97वां संस्करण था। पीएम मोदी ने इस मन की बात की शुरुआत गणतंत्र दिवस के समारोह से की। पीएम मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। पीएम मोदी ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश Mother of Democracy भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है। इसके अलावा पीएम मोजी ने क्लाइमेंट चेंज, कश्मीर के विंटर गेम्स, गोवा के Purple Fest समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखें।
LIVE Feed
कश्मीर के Snow Cricket की पीएम मोदी ने की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा,''कश्मीर के सय्यदाबाद में विंटर गेम्स आयोजित किए गए। इन गेम्स की थीम थी स्नो क्रिकेट! आप सोच रहे होंगे कि स्नो क्रिकेट तो ज्यादा ही रोमांचक खेल होगा आप बिलकुल सही सोच रहे हैं। कश्मीरी युवा बर्फ के बीच क्रिकेट को और भी अद्भुत बना देते हैं। इसके जरिए कश्मीर में ऐसे युवा खिलाड़ियों की तलाश भी होती है, जो आगे चलकर टीम इंडिया के तौर पर खेलेंगे। ये भी एक तरह से खेलो इंडिया मोमेंट का ही विस्तार है। कश्मीर में, युवाओं में, खेलों को लेकर, बहुत उत्साह बढ़ रहा है।''
हमारे देश में अब Ramsar Sites की कुल संख्या 75 है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में अब Ramsar Sites की कुल संख्या 75 हो गई है, जबकि, 2014 के पहले देश में सिर्फ 26 Ramsar Sites थी। इसके लिए स्थानीय समुदाय बधाई के पात्र हैं, जिन्होनें इस Biodiversity को संजोकर रखा है। यह प्रकृति के साथ सद्भावपूर्वक रहने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और परंपरा का भी सम्मान है।''
'आज पूरी दुनिया में क्लाइमेट चेंज की चर्चा होती है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ''आज पूरी दुनिया में क्लाइमेट चेंज और Biodiversity के संरक्षण की बहुत चर्चा होती है। इस दिशा में भारत के ठोस प्रयासों के बारे में हम लगातार बात करते रहे हैं। भारत ने अपने wetlands के लिए जो काम किया है, वो जानकर आपको भी बहुत अच्छा लगेगा।''
'E-Waste को ठीक से डिस्पोज नहीं किया गया तो ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकता है'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''E-Waste को ठीक से डिस्पोज नहीं किया गया, तो यह, हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अगर सावधानीपूर्वक ऐसा किया जाता है, तो, यह Recycle और Reuse की Circular Economy की बहुत बड़ी ताकत बन सकता है।''
गोवा के इस इवेंट में 50 हजार से भी ज्यादा हमारे भाई-बहन शामिल हुए: PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''गोवा के इस इवेंट में 50 हजार से भी ज्यादा हमारे भाई-बहन इसमें शामिल हुए। यहां आये लोग इस बात को लेकर रोमांचित थे कि वो अब 'मीरामार बीच' घूमने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। दरअसल, 'मीरामार बीच ' हमारे दिव्यांग भाई-बहनों के लिए गोवा के Accessible Beaches में से एक बन गया है।''
गोवा में हुए Purple Fest इवेंट के बारे में पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, '' गोवा का नाम आते ही, सबसे पहले, यहां की खूबसूरत Coastline, Beaches और पसंदीदा खानपान की बातें ध्यान में आने लगती हैं। लेकिन गोवा में इस महीने कुछ ऐसा हुआ, जो बहुत सुर्खियों में है। गोवा में हुआ ये इवेंट है - Purple Fest. दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर यह अपने-आप में एक अनूठा प्रयास था।"
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे देश के इतिहास में...
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''हमारे देश के इतिहास में Democratic Values T एक और उदाहरण है- 12वीं सदी के भगवान बसवेश्वर का अनुभव मंडपम । यहां फ्री डिबेट और डिस्कशन को प्रोत्साहन दिया जाता था । आपको यह जानकार हैरानी होगी कि यह Magna Carta से भी पहले की बात है।''
'डॉ अम्बेडकर ने बौद्ध भिक्षु संघ की तुलना भारतीय संसद से की थी: PM
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''डॉ अम्बेडकर ने बौद्ध भिक्षु संघ की तुलना भारतीय संसद से की थी। उन्होंने उसे एक ऐसी संस्था बताया था, जहां Motions, Resolutions, Quorum, Voting और वोटों की गिनती के लिए कई नियम थे। बाबासाहेब का मानना था कि भगवान बुद्ध को इसकी प्रेरणा उस समय की राजनीतिक व्यवस्थाओं से मिली होगी।''
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है: पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश Mother of Democracy भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है, सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है । स्वभाव से, हम एक Democratic Society हैं।''
कई महानुभावों को पद्म पुरस्कार मिले हैं, हम सभी के लिए गर्व की बात है: PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जनजातीय समुदायों से जुड़ी चीज़ों के संरक्षण और उन पर research के प्रयास भी होते हैं। ऐसे ही टोटो, हो, कुइ, कुवी और मांडा जैसी जनजातीय भाषाओं पर काम करने वाले कई महानुभावों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।''
जनजाति के साथ काम करने वाले लोगों को भी इस बार सम्मानित किया गया: PM
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''धानीराम टोटो, जानुम सिंह सोय और बी. रामकृष्ण रेड्डी जी के नाम, अब तो पूरा देश उनसे परिचित हो गया है। सिद्धी, जारवा और ओंगे जैसी आदि - जनजाति के साथ काम करने वाले लोगों को भी इस बार सम्मानित किया गया है। जैसे - हीराबाई लोबी, रतन चंद्र कार और ईश्वर चंद्र वर्मा जी।''
कांकेर में लकड़ी पर नक्काशी करने वालों का पीएम ने किया जिक्र
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''कांकेर में लकड़ी पर नक्काशी करने वाले अजय कुमार मंडावी और गढ़चिरौली के प्रसिद्द झाडीपट्टी रंगभूमि से जुड़े परशुराम कोमाजी खुणे को भी ये सम्मान मिला है। इसी प्रकार नॉर्थ-ईस्ट में अपनी संस्कृति के संरक्षण में जुटे रामकुईवांगबे निउमे, बिक्रम बहादुर जमातिया और करमा वांगचु को भी सम्मानित किया गया है।''
परेड में शामिल झांकियों में भारतीय संस्कृति की झलक मिली: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ''कानपुर से जया ने लिखा है कि उन्हें परेड में शामिल झांकियों में भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को देखकर आनंद आया। इस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली विमन कैमल राइडर्स और CRPF की महिला टुकड़ी भी काफी सराहना हो रही है।''
PM मोदी बोले, गणतंत्र दिवस समारोह की काफी प्रशंसा हो रही है
पीएम मोदी ने कहा, ''गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। जैसलमेर से पुल्कित ने मुझे लिखा है कि 26 जनवरी की परेड के दौरान कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों को देखकर बहुत अच्छा लगा।''
PM मोदी 'मन की बात' को कर रहे हैं संबोधित
पीएम नरेंद्र मोदी 2023 की पहली 'मन की बात' से देशवासियों को कर रहे हैं संबोधित।









Click it and Unblock the Notifications