Farmers Protest:किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी आज MP के किसानों से करेंगे बात, कृषि कानून पर स्थिति करेंगे साफ

Farmers Protest:किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी आज MP के किसानों से करेंगे बात, कृषि कानून पर स्थिति करेंगे साफ

PM Narendra Modi address farmers of Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार (18 दिसंबर) को किसान आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश के किसानों के साथ नए कृषि सुधार के कानूनों पर बात करेंगे। पिछले 22 दिनों से दिल्ली के अलग-अलग सीमा पर केंद्र सरकार द्वारा लाए तीन नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम मोदी ने गुरुवार (17 दिसंबर) को ट्वीट कर किसानों से कहा था कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विश्वास पर काम करती है, ऐसे में किसानों को सरकार किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होने देगी। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी अब नए कृषि कानूनों को लेकर किसान से संपर्क करने के अभियान को तेजी से बढ़ा रही है।

Recommended Video

    Farmers Protest : Delhi में आंदोलन के बीच MP के किसानों को संबोधित करेंगे PM Modi | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    पीएम मोदी किसानों को समझाने की करेंगे कोशिश

    पीएम नरेंद्र मोदी आज किसानों के साथ सीधा संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी विरोध कर रहे किसानों को समझाने की भी कोशिश करेंगे। हालांकि पीएम मोदी ने अपने पिछले कुछ कार्यक्रम में किसानों को किसी न किसी तरह से आश्वत करने की कोशिश जरूर की है। लेकिन वो सारे असफल रहे हैं। किसान नेता और केंद्र सरकार के बीच इस मामले को छह बार वार्ता हो चुकी है लेकिन उसका भी कोई असर नहीं दिखा है।

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर किसानों को कही ये बात

    गुरुवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को लेकर एक खुला खत लिखा था। इस खत के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को ट्वीट किए थे। पीएम मोदी ने लिखा था, "कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, एक विनम्र संवाद करने का प्रयास किया है। सभी अन्नदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसे जरूर पढ़ें। देशवासियों से भी आग्रह है कि वे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।"

    कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 8 पन्नों का किसानों के लिए लिखा खुला खत

    वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 8 पन्नों का किसानों के नाम खुला खत लिखा था। जिसमें उन्होंने मौजूदा मंडी और एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी, इसके लिए किसानों को भरोसा दिलाया है।

    किसान आंदोलन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के कुछ ही घंटे बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देशभर के किसानों को कहा कि मंडी और एमएसपी की मौजूदा व्यवस्था देश में जारी रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+