अब पीएम मोदी दिल्ली से हरियाणा के वोटरों को लुभाते हुए
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दिल्ली से हरियाणा के मतदाताओं को भाजपा के हक में आगामी विधानसभा चुनाव में वोट देने की पुरजोर अपील कर रहे हैं। आप किसी भी एफएम रेडियों को खोल लें आपको मोदी के विज्ञापन सुनने को मिल जाएंगे। वे सबमें अपनी बड़ी नपी-तुली जुबान में मतदाताओं को भाजपा को वोट देने के लिए कहते हैं। वे हरियाणा में भी जमकर कैंपेन कर रहे हैं।

दरअसल,हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर वहां के प्रमुख दल दिल्ली के एफएम स्टेशनों में अपने विज्ञापन दे रहे हैं।कांग्रेस, भाजपा और गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी के जमकर विज्ञापन एफएम चैनलों पर सुनाई दे रहे हैं। सब में वोटरों को बेहतर शासन और सरकार देने का वादा किया जा रहा है। पर सवाल वहीं है कि ये दल दिल्ली के एफएम स्टेशनों में क्यों दे रहे हैं अपने विज्ञापन।
किसे लुभाने की कोशिश
चूंकि राजधानी में हर रोज लाखों हरियाणावासी नौकरी करने के लिए आते हैं, उन्हें ही लुभाने के लिए ये दल विज्ञापन दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि करनाल,फरीदाबाद, गुड़गांव और रोहतक जिलों से कम से कम तीन-चार लाख लोग नौकरी करने के लिए दिल्ली आते हैं। उन्हीं प्रवासी हरियाणा के वोटरों को विज्ञापनों के जरिए पटाया जा रहा है। मोदी भी यही कर रहे हैं।
जानकार कहते हैं कि लोकसभा चुनावों में भी इन दलों ने दिल्ली के एफएम चैनलों को अपने विज्ञापनों से भर दिया था। इन्हें दिल्ली में नौकरी के लिए आने वाले हरियाणा के लोगों की ताकत का अंदाजा है।












Click it and Unblock the Notifications