Sonia Gandhi Birthday: पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कहा?

PM Modi and sonia gandhi

Recommended Video

      Sonia Gandhi Birthaday: सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन, PM Modi ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी |*News

      Sonia Gandhi Birthday कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 76वां जन्मदिन है। देशभर से उन्हें जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन विश किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है, "श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभमकामनाएं, आपके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की हम कामना करते हैं।"

      परिवार संग जन्मदिन मनाएंगी सोनिया

      आपको बता दें कि अपने जन्मदिवस के दिन सोनिया गांधी राजस्थान के सवाई माधोपुर में रहेंगी। भारत जोड़ो यात्रा के चलते सोनिया गांधी गुरुवार को राजस्थान पहुंची थीं। यहां रणथंभौर में उनका जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के लोग भी रणथंभौर पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी भी सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचीं हैं और सोनिया गांधी से मुलाकात भी हुई है। सोनिया के जन्मदिन के लिए प्रियंका भी रणथंभौर में रहेंगी।

      PM Modi Tweet

      सोनिया गांधी को पीएम मोदी के अलावा कई राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्रियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। जानिए किस-किस ने सोनिया गांधी को किया है बर्थडे विश

      - कांग्रेस पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा है कि सोनिया जी को जन्मदिन की बधाई। विपरीत परिस्थितियों में उनकी कृपा, समर्पण, अदम्य भावना और गरिमा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

      - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। नितिन गडकरी ने कहा है कि वो उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

      - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी ट्वीट कर सोनिया गांधी को बर्थडे विश किया है। उन्होंने कहा है,, "यूपीए अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।"

      - तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी सोनिया गांधी को बधाई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+