यूक्रेन से जंग के बीच PM मोदी की पहली रूस यात्रा, ऑस्ट्रिया की जमीन पर 41 सालों बाद भारतीय पीएम का कदम
PM Modi Russia-Austria trip: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते की 8 से 10 जुलाई तक विदेश दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 08-10 जुलाई को रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।
मॉस्को के यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की रूस की पहली यात्रा होगी। इसके अलावा ऑस्ट्रिया की उनकी यात्रा पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूरोपीय देश की पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी का 09 से 10 जुलाई 2024 के दौरान ऑस्ट्रिया की यात्रा प्रस्तावित है।
अपने रूस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों देशों के बीच बहुमुखी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे। विदेशा मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी 8-10 जुलाई तक आधिकारिक विदेश यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है।
ऐसे में 8 और 9 जुलाई को पीएम इस सम्मेलन के लिए मॉस्को में रहेंगे। जहां भारत और रूस के नेता आपसी हित के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों का वार्ता करेंगे।
2019 में की थी रूस की यात्रा
विशेष रूप से यह पीएम मोदी की रूस की पहली यात्रा होगी, जब से रूस ने फरवरी 2022 में अपने पड़ोसी यूक्रेन पर आक्रमण करके अपना सैन्य आक्रमण शुरू किया था। रूस की उनकी पिछली यात्रा 2019 में हुई थी, जब उन्होंने सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।
पुतिन ने पिछली बार सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। 2021 में पुतिन ने नई दिल्ली की यात्रा भी की और पीएम मोदी के साथ बातचीत की।
इंदिरा गांधी के बाद अब पीएम मोदी
रूस में अपने शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे, जो 1983 में इंदिरा गांधी के बाद 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा यूरोपीय राष्ट्र की पहली यात्रा होगी।वियना में मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेले से मुलाकात करेंगे और देश के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। बाद में प्रधानमंत्री मोदी और नेहमर दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे।
-
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने












Click it and Unblock the Notifications