11 दिसंबर को पीएम मोदी महाराष्ट्र और गोवा का करेंगे दौरा, शिंदे के प्रदेश को देंगे ये तीन बड़ी सौगात
11 दिसंबर को प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी गोवा और महाराष्ट्र के दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 75 हजार की योजना, वंदेभारत और एम्स का उद्घाटन करेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को गोवा और महाराष्ट्र के दौरे पर जा रहे हैं । महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री 75,000 करोड़ रुपये की परियोजना की शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और नागपुर AIIMS का उद्घाटन करेंगे!
पीएमओ कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के पीएम मोदी नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे।
- पीएमओ के अनुसार अनुसार 520 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए महाराष्ट्र में नागपुर और शिरड़ी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।
- इसके अलावा नागपुर एम्स अस्पताल का उद्धघाटन करने के साथ महाराष्ट्र में 75 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को उद्घाटन करेंगे।
- इसके अलावा गोवा में पीएम मोदी मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। जिसे लगभग 2, 870 करोड़ की लागत से तैयार किया गया।
गौरतलब है कि पीएम मोदी का महाराष्ट्र का दौरा ऐसे समय में हो रहा जब भाजपा शसित कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बेलगांव सीमा विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। कुछ दिनों पहले बेलगांव और पुणे में दोनों राज्यों ने एक दूसरे के राज्यों के वाहनों पर हमले किए थे। राकांपा के अमोल कोल्हे ने बताया कि सीमा विवाद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को कर्नाटक और महाराष्ट्र सीएम से मुलाकात करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications