'आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद' में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, स्वयं सहायता समूहों के लिए जारी करेंगे 1625 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 12 अगस्त को 'आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

नई दिल्ली, 11 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 12 अगस्त को 'आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने एक बयान में कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत पदोन्नत महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों/सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों के साथ बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान देश भर से महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों की सफलता की कहानियों का एक संग्र, साथ ही कृषि आजीविका से सार्वभौमिकरण पर एक पुस्तक भी पीएम मोदी द्वारा जारी की जाएगी।

Narendra Modi

कार्यक्रम में ये दिग्गत रहेंगे उपस्थित
वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पशुपति कुमार पारस, साध्वी निरंजन ज्योति, फग्गन सिंह कुलस्ते, कपिल मोरेश्वर पाटिल और प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद रहेंगे।

1625 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस दौरान पीएम मोदी चार लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के लिए 1,625 करोड़ रुपए का पूंजीकरण सहायता कोष भी जारी करेंगे। इस मिशन के तहत वह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की PMFME (पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज) योजना के तहत 7,500 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए 25 करोड़ रुपये सहायता राशि के रूप में और 75 FPO (किसान उत्पादक संगठनों) को फंड के रूप में 4.13 करोड़ रुपये जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें: फिर बढ़े कोरोना वायरस के मामले, 24 घंटों में मिले 38353 नए मरीज

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में
बता दें कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों को चरणबद्ध तरीक से स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना है और उन्हें अपनी आजीविका में विविधता लाने उनकी आय और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दीर्घकालिक सहायता प्रदान करना है।

पीएमओ के अनुसार मिशन के अधिकांश कार्यों को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा की कार्यान्वित किया जा रहा है, इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को विभिन्न कार्यक्षेत्रों में पारंगत किया जाता है ताकि वो अपने कार्य को भलि-भांति पूरा कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+