'पीएम मोदी ही करेंगे देश का नेतृत्व, BJP के संविधान में रिटायरमेंट नहीं', केजरीवाल के बयान पर शाह का पलटवार
बीजेपी के कथित 75 प्लस वाले रिटायरमेंट फॉर्मेले से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कोई ऐसा जिक्र नहीं है, कि 75 वर्ष की उम्र की सीमा पर पहुंच चुके नेता को रिटायर कर दिया जाएगा। शाह ने दिल्ली की सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को खारिज करते हुए कहा कि आप नेता भ्रम की स्थिति बना रहे हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीए मोदी के जन्मतिथि का जिक्र करते हुए शनिवार को दावा किया कि पीएम मोदी वर्ष 2025 में राजनीति से रिटायर हो जाएंगे। केजरीवाल ने दावा किया की पीएम मोदी ने अपने लिए नहीं बल्कि अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। सीएम ने कहा कि जब पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे तो जिम्मेदारी अमित शाह की दी जाएगी।

सीएम केजीरवाल ने कहा, "पीएम मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। उन्होंने नियम बनाया कि पार्टी में नेता 75 साल के बाद रिटायर हो जाएंगे। लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन और यशवंत सिन्हा रिटायर हो गए और अब पीएम मोदी रिटायर होने जा रहे हैं।"
आम आदमी पार्टी नेता ने दावा के साथ कहा, "अगर उनकी (बीजेपी) सरकार बनी तो वे पहले योगी आदित्यनाथ को निपटाएंगे और फिर अमित शाह को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। पीएम मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। क्या अमित शाह मोदी की गारंटी पूरी करेंगे?"
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम अरविंद केजरीवाल के दावों को खारिज कर दिया और कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और आईएनडीआई गठबंधन से यह कहना चाहता हूं कि बीजेपी के संविधान में ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है। पीएम मोदी इस कार्यकाल को पूरा करने जा रहे हैं और भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे...।"












Click it and Unblock the Notifications