10 दिसंबर को पीएम मोदी रखेंगे नए संसद भवन की आधारशिला:PMO

नई दिल्ली । नए संसद भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत होने जा रही है। जिसका शिलान्यास 10 दिसंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 दिसंबर को नए संसद भवन के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ की ओर से आज इस बारे में जानकारी दी गई। PMO की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि पीएम मोदी नए संसद भवन की आधारशिला रखेंगे।

 PM Modi will lay the foundation stone of new Parliament Building on Dec10.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि 10 दिसंबर को पीएम मोदी संसद के नए भवन की आधारशिला रखेंगे। नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत का अहम हिस्सा होगा। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि नया संसद भवन आजादी के बाद नए भारत बनाने के लिए यह अहम होगा।

इससे पहले शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घर जाकर उन्हें नए संसद भवन के शिलान्यास का न्योता दिया। संसद भवन के नए निर्माण को लेकर आम बिड़ला ने कहा था कि साल 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर हम नए संसद भवन में दोनों सदनों के सेशन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में लोकसभा सांसदों के लिए लगभग 888 और राज्यसभा सांसदों के लिए 326 से ज्यादा सीटें होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+