Covid: आज PM मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे अहम बैठक
नई दिल्ली, 1३ जनवरी: देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में रोजाना कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना और ओमिक्रॉन ने राज्य सहित केंद्र सरकार की चिंता बढ़ी दी है। दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना बेकाबू हो चुका है। बुधवार को दिल्ली से जहां 27 हजार से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं, वहीं अकेले मुंबई से 16 हजार से ज्यादा नए केस मिले है। ऐसे में देश की कोविड-19 के मौजूदा हालातों पर पीएम मोदी गुरुवार शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे।

पूरे देश से बुधवार को कोरोना के 1 लाख 94 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में एक बार देश कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आ चुका है। वहीं ओमिक्रोन के मामलों का आंकड़ा 4,868 पहुंच गया है। ऐसे में बेकाबू होते कोरोना के मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अहम बैठक करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी गुरुवार शाम 4:30 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से COVID-19 की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे।
इस बैठक में देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति और उपायों पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी।
वहीं बुधवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया था कि 30 दिसंबर को पॉजिटिविटी रेट 1.1% थी, वो बढ़कर 11.05% हो गई है। महाराष्ट्र, पं. बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक,यूपी,केरल व गुजरात से आ रहे COVID19 के आंकड़े चिंता का विषय हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,55,319 के करीब हैं।












Click it and Unblock the Notifications