क्यों PM मोदी को दिया गया 'लोकमान्य तिलक पुरस्कार'? जानिए इसके बारे में सबकुछ
Lokmanya Bal Gangadhar Tilak Award: आज पीएम नरेंद्र मोदी को 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि उन्हें ये पुरस्कार तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट की ओर से दिया गया है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1983 में हुई थी और ये अवार्ड हर साल उन लोगों को दिया जाता है जिनके अहम योगदान से देश की प्रगति को मदद मिलती है।

क्या कहा तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट ने?
तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि 'पीएम मोदी के नेतृ्त्व में देश लगातार विकास कर रहा है इसलिए इस बार ये पुरस्कार उन्हें दिया गया है।' इस पुरस्कार में पीएम मोदी को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
कौन हैं ट्रस्ट के अध्यक्ष?
इस ट्र्स्ट के अध्यक्ष लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के पड़पोते दीपक तिलक हैं, जिनके पिता दीपक तिलक राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं।
पीएम मोदी से पहले इन्हें मिला सम्मान
पीएम मोदी से पहले ये सम्मान पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को मिल चुका है।
ट्रस्ट ने तोड़ा लोगों का भ्रम
आम तौर पर तिलक ट्रस्ट को कांग्रेस का समर्थन माना जाता रहा है लेकिन इस बार पीएम मोदी को इस सम्मान के लिए चुनकर ट्रस्ट ने इस भ्रम को भी खत्म कर दिया। राजनीतिक हस्तियों के अलावा मशहूर व्यवसायी एन. आर. नारायणमूर्ति , मेट्रो मैन ई. श्रीधरन और वरिष्ठ वैज्ञानिक टेसी थॉमस को दिया जा चुका है।
पीएम मोदी ने जताया आभार
इस पुरस्कार के चुने जाने के लिए पीएम मोदी ने आभार व्यक्त किया और कहा कि 'मैं लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड को 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित करता हूं।' उन्होने अवार्ड की राशि को नमामि गंगे योजना में देने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications