इस बार 15 अगस्त को लालकिले पर दिखेगा पीएम मोदी के साफे का पांचवा रंग
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के कार्यकाल के आखिरी वर्ष में 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपना भाषण देंगे। पीएम मोदी का यह भाषण कई मायनों में अहम है, एक तरफ जहां पीएम मोदी बतौर पीएम अपना यह आखिरी भाषण देंगे तो दूसरी तरफ माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। पीएम मोदी 15 अगस्त को अपनी पोशाक और पगड़ी को लेकर भी हर बार चर्चा में रहते हैं, ऐसे में लोगों की इस बात पर भी नजर रहेगी कि पीएम लालकिले पर कौन सी पगड़ी पहनकर भाषण देंगे।

चार अलग-अलग रंग का साफा
इससे पहले 15 अगस्त के अपने पूर्व के चार भाषण के दौरान पीएम मोदी ने अलग-अलग रंग की पगड़ी पहनी थी, जिसने मीडिया और सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले पर पगड़ी पहनकर भाषण देने की परंपरा शुरू की है। लिहाजा इस बार हर किसी की नजर रहेगी कि पीएम किस डिजाइन और रंग क की पगड़ी को पहनते हैं। आइए डालते हैं पीएम की उन चार पगड़ियों पर नजर जो उन्होंने 15 अगस्त के मौके पर पहनी थी।

2017 सबसे लंबा साफा
पीएम मोदी ने पिछले वर्ष जो साफा पहना था वह काफी ज्यादा लंबा था। पिछले सालों में पीएम के साफे पर नजर डालें तो यह उतना लंबा नहीं होता था जितना 2017 में पीले और लाल रंग का साफा पहना था, जो काफी लंबा था, यहां तक कि यह साफा पीएम के घुटने तक लंबा था। यह अभी तक का पीएम का सबसे लंबा साफा था।

2016 में कई रंग का गजशाही साफा
वहीं अगर 2016 में पीएम के साफे पर नजर डालें तो पीएम ने इस दिन राजस्थानी साफा पहना था, जिसका रंग लाल, गुलाबी और पीले रंग का था। यह साफा जोधपुर का जाना माना गजशाही साफा था। इस साफे में कई रंग थे।
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2018: स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश

2015 में 86 मिनट का भाषण
वर्ष 2015 में पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण देते हुए 86 मिनट का भाषण दिया था, यह अबतक का सबसे लंबा भाषण था जोकि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को दिया था। इस दिन पीएम ने जो साफा पहना था वह केसरिया रंग का था। साफे में लाल और हरी धारियां भी थी जिसकी लंबाई पीएम के कमर तक थी।

2014 में पहली बार पहना साफा
देश की कमान संभालने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में 15 अगस्त को पहली बार साफा पहनकर देश को लालकिले से संबोधित किया था। पीएम ने इस दिन सफेद कुर्ता पायजामा पहना था, जबकि उन्होंने बाधनी प्रिंट का केसरिया साफा पहना था पीएम के साफे का किनारा हरा था, जिसके बाद पीएम पूरे तीन रंग में दिख रहे थे।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications