हनुमानगढ़ी मंदिर में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी, पहनाया जाएगा चांदी का मुकुट

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले आज भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूमि पूजन से पहले प्रधानमंत्री मोदी हनुमान गढ़ी मंदिर के भी दर्शन करेंगे। हनुमान गढ़ी के मुख्य पुजारी श्री गद्दीनशीन प्रेमदास जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में प्रधानमंत्री का दौरा गर्व का पल है। हम उनका सम्मान मुकुट से करेंगे, यह मुकुट चांदी का होगा, जिसपर भगवान राम का नाम लिखा होगा।। मुख्य पुजारी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री 3.5 क्विंटल के घंटे को बजाएंगे और इसके साथ ही वह राम जन्मभूमि की ओर प्रस्थान करेंगे।

priest

Recommended Video

    Ram Mandir Ayodhya: PM Modi आज करेंगे Bhumi Pujan, जानिए सबकुछ | वनइंडिया हिंदी

    आज होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में कई गणमान्य हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है उन्हें चांदी के सिक्के भेंट किए जाएंगे, जिसमें राम दरबार व तीर्थ क्षेत्र का प्रतीक चिह्न प्रिंट होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूमि पूजन में पहले दिन यजमान बने दिल्ली के उद्योगपति एवं अशोक सिंहल फाउंडेशन के कार्यकर्ता महेश भागचंदका ने सभी अतिथियों को 10 ग्राम चांदी का सिक्का भेंट करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ही दी। साथ ही उन्होंने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में कुल 175 आमंत्रित अतिथि ही शामिल होंगे। इसमें 135 विशिष्ट साधु-संतों के अलावा अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

    रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। इसके पहले निर्माण के लिए दानदाताओं की ओर से दी जा रही धनराशि से रामलला अरबपति की श्रेणी में आ गए हैं। श्रीरामचरित मानस के प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता संत मुरारी बापू के आह्वान पर उनके अनुयायियों ने चार दिन में 18 करोड़ की धनराशि एकत्र की है। इसमें भारत में निवास कर रहे श्रद्धालुओं ने 11 करोड़ का दान किया है जो कि मंगलवार को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+