तकनीकी कारणों से भारत नहीं पहुंच सका पीएम मोदी का VVIP विमान 'एयर इंडिया वन'

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति की तरह ही भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए तैयार किए जा रहे वीवीआईपी विमान 'एयर इंडिया वन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका में तैयार किए गए इस विमान को आज भारत पहुंचना था लेकिन किसी तकनीकी कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए अमेरिका से दो-दो बोइंग-777-300 ईआर विमान खरीदे गए हैं।

Recommended Video

    PM Modi का Special Plane Boeing 777 अगले हफ्ते Delhi में करेगा Land | वनइंडिया हिंदी
    PM Modi VVIP aircraft Air India One could not reach India due to technical reasons

    सूत्रों के मुताबिक इनमे से एक विमान आज यानी मंगलवार को भारत पहुंचने वाला था लेकिन किसी तकनीकी समस्या के चलते यह नहीं पहुंच पाया। वहीं, दूसरा विमान इस साल के अंत तक भारत पहुंचेगा। बता दें कि ये विमान बोइंग 777 है जिसे सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिका ने अभेद्य हवाई किले के रूप में बदल दिया है। इनमें से एक की डिलीवरी अगस्त में होनी थी जिसे लेने भारत से अधिकारी अमेरिका गए थे। इन खास विमानों का इस्तेमाल भारतीय पीएम के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति द्वारा भी किया जाएगा।

    इन सुविधाओं से होगा लैस
    इस विमान में ऑफिस और एक मीटिंग रूम भी होगा। इसमें मिरर बॉल सिस्टम भी इस्तेमाल किया गया है। यह आधुनिक इंफ्रारेड सिग्नल से चलने वालीं मिसाइलों को भी भ्रमित कर सकता है। यही नहीं इसमें सबसे आधुनिक और सिक्योर सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम भी लगा है। यानी इसके जरिए पीएम मोदी ना सिर्फ ग्राउंड पर संपर्क में रह सकते हैं बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में बातचीत कर सकते हैं। बेहद सुरक्षित होने से उनकी बातचीत को टेप भी नहीं किया जा सकता। सूत्रों का कहना है कि इसका कॉल साइन एयरफोर्स-वन रखा जा सकता है। दोनों विमानों की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये है। बेहद सेफ इस जहाज के अगले हिस्से में जैमर लगा है जो दुश्मन के रेडार सिग्नल को जाम कर देता है।

    यह भी पढ़ें: दुनिया भर में कोरोना फैलाने वाले वुहान में 8 महीने बाद खुल गए कॉलेज, विदेशी छात्रों को वापस आने की नहीं दी अनुमति

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+