अमेरिका: नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका को अपने रंग में रंग चुके है। मोदी जहां भी जाते है वहां नमो-नमों की गूंज वातावरण में गूंज उठती है। अपने 5 दिन के दौरे के अंतिम दिन नरेन्द्र मोदी ने गांधी मेमोरियल जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को यहां श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी जब वहां पहुंचे तो न्यूयार्क की तर्ज ही भारतीय मूल के प्रवासी अमेरिकियों की उन्मुक्त भीड़ उनके साथ थी। वहां का माहौल नमो-नमो से गूंज पड़ा। भारतीय झंडा लहराते हुए और ‘मोदी-मोदी' का नारा लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों ने डुपोंट सर्किल पहुंचने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें प्रणाम किया। मोदी वहां करीब 15 मिनट रूके।उनके साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। जहां 16 सितंबर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था।












Click it and Unblock the Notifications