कोलकाताः पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच हुई बैठक, सीएए और एनआरसी को लेकर जताया विरोध
Recommended Video
कोलकाता। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे। कोलकाता पहुंचते ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। पीएम और सीएम की मुलाकात उस वक्त हो रही है जब राज्य में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौक पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

ममता बनर्जी ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान बताया कि हम एनआरसी, एनपीआर और सीएए के खिलाफ हैं। हम चाहते हैं कि सीएए और एनआरसी को वापस ले लेना चाहिए। शनिवार को राज भवन में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के साथ बैठक की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक शनिवार की पीएम कोलकाता में चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बयान में कहा गया है कि इन इमारतों में पुराने करेंसी बिल्डिंग, बेल्वेदेरे हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल शामिल है। संस्कृति मंत्रालय ने इनकी मरम्मत और साज-सज्जा का काम किया है।
रविवार को पीएम मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के वर्तमान एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन फंड में कमी को पूरा करने के लिए अंतिम निपटारे के तहत 501 करोड़ रुपये का चेक भी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications