PM मोदी आज बिलासपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, 'संकल्प शपथ' कार्यक्रम की भी होगी शुरुआत

PM Narendra Modi Today schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो 'परिवर्तन यात्राओं' के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ के लिए निकलने से पहले पीएम मोदी दिल्ली में आज सुबह 10 बजे 'संकल्प शपथ' (Sankalp Saptaah) कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे। पीएमओ के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 10 बजे भारत मंडपम में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम 'संकल्प सप्ताह' का शुभारंभ करेंगे।

PM Narendra Modi

संकल्प सप्ताह' आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 7 जनवरी 2023 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर गवरनेंस में सुधार करना है। इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है।

जानिए पीएम मोदी के बिलासपुर दौरे के बारे में?

पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली से दोपहर में रायपुर के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी रायपुर पहुंचने के बाद वहां से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर के स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

राज्य भाजपा प्रमुख अरुण साव ने कहा कि पीएम मोदी दोपहर करीब 2 बजे साइंस कॉलेज मैदान में दो परिवर्तन यात्राओं के समापन समारोह 'परिवर्तन महासंकल्प' रैली को संबोधित करेंगे।

राज्य भाजपा प्रमुख अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने अपनी पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा (दक्षिणी छत्तीसगढ़) से आयोजित की थी। दूसरी यात्रा 15 सितंबर को जशपुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) से शुरू की गई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर शहर के तीन किलोमीटर के दायरे को "नो-फ्लाइंग जोन" घोषित किया गया है और ड्रोन रोधी बंदूकें भी तैनात की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+