प्रधानमंत्री मोदी ने 70,000 से ज्यादा युवाओं को बांटे ज्वाइनिंग लेटर, बोले- नई 'तकनीकों से जुड़ रहे युवा'

हाल ही में राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70,000 से भी ज्यादा नौकरियां मिली हैं।

Modi

Rashtriya Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए। पीएम ने वर्चुअली ही रोजगार मेले का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर पीएम ने नए नियुक्त हुए कर्मियों को संबोधित किया।

'तेजी से चल रही है प्रक्रिया'
राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70,000 से भी ज्यादा नौकरियां मिली हैं। एनडीए और भाजपा शासित राज्यों में भी सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

भारत की अर्थव्यवस्था तेज
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि नए भारत के युवा नए जमाने की तकनीकों से जुड़ रहे हैं और ड्रोन के निर्माण और ड्रोन पायलट बनने की ओर रुख कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में युवाओं को नौकरियां मिलीं। उसके लिए बधाई। एनडीए और भाजपा शासित राज्यों में भी सरकार नौकरी देने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कल ही मध्य प्रदेश में 22,000 से भी ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके साथ ही पीएम ने भारत को तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बताया।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े रोजगार के अवसर
पीएम ने कहा कि ज्यादर देशों की अर्थव्यवस्थाएं गिर रही हैं। लेकिन हमारा पोर्ट सेक्टर भी विकसित हो रहा है। हेल्थ सेक्टर भी बेहतर होने की कगार पर है। हर बुनियादी ढांचा रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है। कृषि क्षेत्र की बात करें, तो इसमें मशीनीकरण बढ़ रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

10 साल पहले नहीं थे ऐसे मौके
पीएम ने युवाओं को लेकर कहा कि आज कई ऐसे सेक्टर युवाओं के लिए खुल गए हैं, जो आज सके 10 साल पहले उपलब्ध नहीं थे। स्टार्टअप के कई उदाहरण हमारे सामने हैं। स्टार्टअप को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिल रहा है। आत्मनिर्भर भारत की सोच वोकल फॉर लोकल से कहीं ज्यादा है। ये केवल सीमित दायरे वाला मामला नहीं है। गांव से शहरों तक रोजगार के करोड़ों अवसरों को पैदा करने वाला एक अभियान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+