संसद की कैंटीन में पीएम मोदी, शाकाहारी थाली, रागी के लड्डू का भोजन, बुलावा मिलते ही क्यों हैरान हुए 8 सांसद?
संसद के उस वक्त आठ सदस्य हैरान दिखे जब उन्हें अचानक पीएम मोदी का बुलावा पहुंचा। दरअसल, पीएम मो उन्हें संसद की कैंटीन में आमंत्रित किया और उनके साथ दोपहर का भोजन किया। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे जब पीएम का सांसदों को फोन आया तो वे हैरानी में पड़ गए, लेकिन अगले ही क्षण जब उन्हें पीएम के साथ भोजन का आमंत्रण मिला, तो उन्हें आश्चर्य हुआ और वे तुरंत कैंटीन की ओर रवाना हो लिए।
पीएम मोदी के साथ कैंटीन में भोजन करने का मौका पाकर सांसदों ने गर्व का अनुभव किया। पीएम मोदी ने कैंटीन में भोजन के दौरान अपने बैक-टू-बैक व्यस्त शेड्यूल, विदेश यात्राओं, गुजरात समेत देश से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की। पीएम के साथ दोपहर का भोजन करने के बाद सांसदों ने कहा कि ये उनके लिए एक बड़ा अवसर था।

सूत्रों के मुताबिक जब शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे सांसदों का फोन आया और कहा गया कि प्रधानमंत्री उनसे मिलना चाहते हैं।पीएम ने उनसे कहा, "चलिए, आपको एक सजा देनी है।" लेकिन जब लिफ्ट का दरवाजा खुला तो सांसदों को पता चला कि वे कैंटीन पहुंच गए हैं।
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi had lunch with MPs at Parliament Canteen today. pic.twitter.com/GhcfaynYJt
— ANI (@ANI) February 9, 2024
सूत्रों के हवाले से कहा गया कि एक सांसद ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, "जब हम कैंटीन पहुंचे, तो हम विजिटर्स लाउंज में थे। हम सभी ने एक-दूसरे की ओर देखा और सोचा कि हम सभी को कैसे बुलाया गया है!"
इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि मैं हमेशा पीएम मोड में नहीं रहता। मैं सिर्फ अच्छा खाना चाहता हूं। कैंटीन में भोजन के दौरान बातचीच में पीएम मोदी ने बताया कि उनका पसंदीदा खाना खिचड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications