पीएम मोदी ने नए संसद भवन पर लगाए गए अशोक स्‍तंभ का किया अनावरण

नई दिल्‍ली, 11 जुलाई: देश की राजधानी दिल्‍ली में नए संसद भवन का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की सुबह इस नए संसद भवन की छत पर कांस्‍य से बने भारत के राष्‍ट्रीय प्रतीक अशोक स्‍तंभ का अनावरण किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहे

pm

बता दें कांस्‍य धातु से बने इस अशोक स्‍तंभ की लंबाई 6.5 मीटर है। कांस्‍य से बने अशोक स्‍तंभ का निर्माण 2000 से अधिक लोगों ने मिलकर किया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने निर्माण करने वाले कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।

दिल्‍ली में जिस नए संसद भवन का निर्माण हो रहा है उसमें 1224 सदस्‍यों के बैठनेकी सुविधा होगी। मोदी सरकार की योजना दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्‍य निर्धारित है। माना जा रहा है कि इस वर्ष होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से पहने नया संसद भवन बनकर तैयार हो जाएगा।

नया संसद भवन जब बनकर तैयार हो जाएगा तो पहले वाले संसद भवन को संग्राहालय में तब्दील करने की योजना है। नए संसद भवन को बनाने में लगभग 1000 करोड़ रुपये लागत आने की संभावना है। खबरों के अनुसार नया संसद भवन बनकर तैयार हो चुका है और अभी केवल साज-सज्‍जा का काम बाकी है। जो जल्‍द ही पूरा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+