विकसित भारत के क्या हैं मायने? पीएम मोदी ने संसद में बताया

PM Modi reply on President address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर मंगलवार को लोकसभा में जवाब के दौरान विकसित भारत के अपने संकल्प के बारे में विस्तार से बताया है।

प्रधानमंत्री ने पिछले लोकसभा चुनावों में मिले जनादेश के बारे में भी अपनी भावानाएं सदन के माध्यम से देश के सामने रखी हैं। उनका कहना है कि 'हमारी नीयत, हमारी निष्ठा पर जनता ने भरोसा किया है।'

narendra modi

जनता ने विकसित भारत के संकल्प लिए विजयी बनाया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'हमने आशीर्वाद मांगा था, विकसित भारत के हमारे संकल्प के लिए एक प्रतिबद्धता के साथ जनसामान्य का कल्याण करने के इरादे से गए थे। जनता ने विकसित भारत के संकल्प को चार चांद लगाकर फिर से एक बार विजयी बनाकर सेवा का मौका दिया है।'

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के अपने संकल्प के बारे में कहा, 'जब देश विकसित होता है....कोटि-कोटि जनों के सपने पूरे होते हैं, संकल्प सिद्ध होते हैं, आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मजबूत नींव तैयार हो जाती है।'

विकसित भारत के क्या हैं मायने?
उन्होंने बताया, 'विकसित भारत का सीधा-सीधा लाभ हमारे देश के नागरिकों की गरिमा, क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार, स्वाभाविक रूप से भाग्य में आता है।'

'विकसित भारत में लोग अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सकते हैं'
पीएम मोदी के अनुसार इन चीजों के लिए देश का आम आदमी आजादी के बाद से ही तरसता रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका सपना यही है कि भारत के शहर भी दुनिया के शहरों की बराबरी करें।

उनका कहना है, जब गांव और शहरों की स्थिति में सुधार होता है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'विकसित भारत का मतलब होता है, जब कोटि-कोटि नागरिकों को अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं और वो अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सकता है।'

'विकसित भारत का संकल्प पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करेंगे'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से वादा किया है कि 'देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि विकसित भारत के जिस संकल्प को लेकर हम चले हैं, उसकी पूर्ति के लिए हम भरसक प्रयास करेंगे....पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। हमारे समय का पल-पल, शरीर का कण-कण, विकसित भारत के सपने को साकार करने में लगाएंगे। हम उस काम को अवश्य पूरा करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+