जहां 60 सालों से कोई PM नहीं गया अब उस देश जाएंगे मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी एक बार फिर से अमेरिका के दौरे पर रवाना होने वाले है, लेकिन अमेरिका से पहले मोदी आयरलैंड का दौरा करेंगे। मोदी का ये दौरा इसलिए खास है क्योंकि मोदी 60 सालों में पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री होंगे जो आयरलैंड का दौरा करेंगे।
44 रुपए का एलईडी बल्ब, बचाएगा 40,000 करोड़ रुपए!

आपको बता दें कि ग्रेटब्रिटेन का हिस्सा आयरलैंड में पिछले 60 सालों से कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर नहीं गए हैं। मोदी 24 से 29 सितंबर तक अमेरिका का दौरा करने से पहले 23 सितंबर को आयरलैंड जाएंगे।
अपने फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी में उन्होंने बताया कि वे 23 सितंबर को आयरलैंड जा रहे हैं, जहां वे आयरिश प्रधानमंत्री ऐंडा कैनी से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री के फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि लगभग 60 सालों बाद ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा।
अपने फेसबुक पोस्ट में पीएम ने लिखा है कि उम्मीद है कि आने वालें सालों में आयरलैंड के साथ हमारे आर्थिक और नागरिक रिश्ते अधिक मजबूत होंगे। उन्होंने ये भी लिखा है कि इस दौरे के दौरान वो वहां बसे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications