केदारनाथ की गुफा में ध्यान के बाद आज पीएम मोदी पहुंचेंगे बद्रीनाथ

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले पीएम मोदी ने शनिवार को केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान पीएम मोदी ने गुफा के अंदर ध्यान भी किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रही है। केदारनाथ के बाद आज पीएम बद्रीनाथ दर्शन के लिए जाएंगे। बद्रीनाथ जाने से पहले पीएम मोदी केदारनाथ में रुद्राभिषेक करेंगे। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान हो रहा है। पीएम मोदी को उम्मीद है कि वह एक बार फिर से जीत दर्ज करके देश के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालेंगे।

pm

बता दें कि पीएम मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया था, ऐसे में जिस तरह से एक बार फिर से केदारनाथ को फिर से बसाया गया है, उसके बाद यहां श्रद्धालुओं के आने का फिर से सिलसिला शुरू हो गया। आज पीएम मोदी केदारनाथ में रुद्राभिषेक के बाद 9 बजे बद्रीनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे। .जिसके बाद पीएम मोदी यहां पर पूजा अर्चना करेंगे और देहरादून होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी का केदारनाथ में आज दूसरा दिन है।

गौरतलब है कि केदारनाथ में पीएम मोदी ने पुरोहितों के साथ मुलाकात की और पूजा अर्चना की, इस दौरान अपनी मनोकामना पूरी करने के उद्देश्य से रुद्राभिषेक करवाया। पीएम मोदी की झलक पाने के लिए यहां पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। आज लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। सातवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें यूपी और पंजाब की सबसे ज्यादा 13-13 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, मध्य प्रदेश की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट शामिल है।चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+