'कांग्रेस के युवा नेता काबिल', PM मोदी का ये बयान राहुल गांधी को कर सकता है 'परेशान', जो कहा वो आप भी पढ़ें

PM Narendra Modi on Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई 'टी मीटिंग' में विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर करारा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में कई युवा और बेहद प्रतिभाशाली नेता हैं, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता क्योंकि "परिवार की असुरक्षा" हावी रहती है। उनका इशारा साफ तौर पर राहुल गांधी की ओर था।

उन्होंने कहा कि इन युवा नेताओं की मौजूदगी राहुल गांधी को असुरक्षित और बेचैन महसूस कराती है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा कि 'कांग्रेस के युवा नेता काबिल हैं, लेकिन राहुल गांधी इनको लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के युवा नेताओं से घबराए हुए हैं।

PM Narendra Modi on Rahul Gandhi

'बैठक में नहीं था कोई विपक्ष का नेता मौजूद'

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर युवा नेताओं को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केवल एनडीए के नेता मौजूद थे, विपक्ष से कोई नहीं आया था। सोशल मीडिया पर भी स्पीकर की चाय पार्टी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब लोग लिख रहे हैं कि पीएम मोदी का ये बयान राहुल गांधी को परेशान कर सकता है।

पीएम मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए संसद सत्र को सफल बताया और कहा कि इस दौरान कई अहम बिल पास हुए। उन्होंने खासतौर पर ऑनलाइन गेमिंग बिल का जिक्र किया और इसे "जनता से सीधे जुड़े दूरगामी प्रभाव वाला सुधार" बताया।

पीएम मोदी का विपक्ष पर सीधा वार

पीएम मोदी ने विपक्ष को संसद में गैर-जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बचता है और केवल व्यवधान डालता है। यहां तक कि जब गृह मंत्री अमित शाह ने तीन बड़े बिल पेश किए, तो विपक्षी सांसदों ने उसकी कॉपियां फाड़कर सदन में हंगामा किया।

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों पर बहस से किनारा कर लिया और सिर्फ हंगामा खड़ा करने में समय बिताया। पीएम मोदी ने यह भी इशारा किया कि विपक्ष में, खासकर कांग्रेस पार्टी में, कई युवा नेता बेहद प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्हें आगे आने और अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता। उनका मानना है कि राहुल गांधी इन नेताओं की बढ़ती लोकप्रियता से असुरक्षित महसूस करते हैं और इसी वजह से उन्हें मंच नहीं मिलता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+